11 हजार वोल्ट ने ले ली जान… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को लोहे के पोल की जगह सूखे पेड़ पर बांध दिया गया, और इस ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ ने एक मजदूर की जान ले ली। घटना चौपारण के चोरदाहा पंचायत स्थित महानेटांड गांव की है, जहां लाइन बिछाने के काम के दौरान एक बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान भदेल निवासी मोहम्मद अख्तर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, हाईटेंशन लाइन की मरम्मती का काम चल रहा था, और इसी दौरान करंट की चपेट में आकर अख्तर बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता राजदेव यादव और विकास यादव अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही पर कड़ा ऐतराज़ जताया और उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

पेड़ पर दौड़ रही थी 11 हजार वोल्ट की लाइन

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस जगह लाइन बिछाई गई थी, वहां लोहे या सीमेंट के पोल की बजाय एक सूखे पेड़ को ही पोल बना दिया गया था। उसी पेड़ पर इंसुलेटर लगाकर हाईटेंशन लाइन दौड़ा दी गई थी।

ग्रामीणों की शिकायतें अनसुनी

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस अव्यवस्था की शिकायत बिजली विभाग से की, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...