spot_img
spot_img
spot_img

March तक 10 से 15 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी : सीएम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि March 2021 तक राज्य के 10-15 हजार युवाओं को दी जाएगी नौकरी। स्वरोजगार से लोगों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है एक्शन प्लान। उन्होंने ये बातें दुमका में सीएम आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही। सीएम ने कहा, 2021 नई उम्मीदों का साल होगा। नए वर्ष में बड़े पैमाने पर युवाओं को नौकरी दी जाएगी। ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन सरकार की विशेष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए हर क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं तलाशने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं।

March तक और नए साल में कई योजनाएं शुरू की जाएंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 दिसंबर को हमारी सरकार के एक साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी। वही, पिछले एक साल के दौरान सरकार की उपलब्धियों से भी जनता को अवगत कराया जाएगा। जनता की उम्मीदों पर हमारी सरकार खरा उतरने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। जनता की समस्याओं को दूर करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इसे भी पढ़ें : आतंक का पर्याय और PLFI का मोस्ट वांटेड जिदन गुड़िया मारा गया

कोरोना काल में भी शुरू हुईं कई योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साल कोरोना की वजह से चुनौतियों भरा रहा। लेकिन, हमारी सरकार ने कई अहम योजनाएं शुरू की हैं, ताकि लोगों को राहत दी जा सके। इस सिलसिले में मनरेगा के अंतर्गत तीन नई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिसके जरिए मानव दिवस सृजित करने के साथ विकास से जुड़ी योजनाओं को गति दी जा रही है। इसके अलावा पर्यटन के विकास के लिए खाका तैयार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें : खुल गए School, पहले दिन 40% Attendance

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…

Bokaro : देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में...