Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यंग प्रोफेशनल के 16 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो चुके है और नोटिफिकेशन जारी होने के 30 दिनों के भीतर आवेदन किया जा सकता है।
किन पदों पर होगी भर्ती?
- यंग प्रोफेशनल (Academic Research) – 12 पद
- यंग प्रोफेशनल (Legal Research) – 2 पद
- यंग प्रोफेशनल (Finance & Accounts Research) – 2 पद
कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार ने सिविल सेवा परीक्षा में भाग लिया हो और प्रतिभा सेतु पोर्टल पर पंजीकृत हो। साथ ही संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट, LLM, CA या समकक्ष योग्यता होनी चाहिये।
कैसे होगा चयन?
भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। जरूरत पड़ने पर NTA लिखित परीक्षा या टास्क-बेस्ड असेसमेंट भी आयोजित कर सकता है।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को ₹80,000 प्रति माह वेतन मिलेगा। नियुक्ति 24 महीने के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर 36 महीने तक बढ़ाया जा सकता है।
कैसे करें आवेदन?
आवेदन ई-मेल के माध्यम से करना होगा। अभ्यर्थी अपना आवेदन और जरूरी दस्तावेज dir-admin@nta.gov.in पर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।







