Giridih : तकनीक और पुलिस की सजगता ने एक बार फिर भरोसा जगाया है। गिरिडीह जिले में आम जनता के खोये हुये मोबाइल फोन को खोज निकालने के लिये गिरिडीह के पुलिस कप्तान की पहल पर खास अभियान चलाया गया। CEIR पोर्टल और तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने अब तक कुल 113 मोबाइल फोन बरामद कर लिये हैं। बरामद मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को सौंपने के लिये बुधवार को गिरिडीह समाहरणालय सभागार में “आपका मोबाइल फिर से आपका” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरिडीह के DC और SP ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम के दौरान जिन लोगों के फोन मिले, उनके चेहरे पर मुस्कान साफ झलक रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बरामद मोबाइल फोन एक-एक कर उनके असली धारकों को सौंपे और उन्हें फोन के सुरक्षित उपयोग और डिजिटल सतर्कता के टिप्स भी दिये। गिरिडीह पुलिस ने कहा कि लोग अपने मोबाइल की सुरक्षा के लिए IMEI नंबर नोट रखें और खोने की स्थिति में तुरंत थाने या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि जनता के सहयोग से ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
आपका खोया मोबाइल फिर से आपका… जानें कैसे
Date:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…
Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...
JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट
Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...
WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस
Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...
पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...
CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता
Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...







