spot_img

युवा व्यवसायी निशांत अग्रवाल का निधन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के जाने-माने युवा व्यवसायी कुमार निशांत अग्रवाल का आज सुबह निधन हो गया। उनका लालपुर में BIT मेसरा एक्सटेंशन के नजदीक नानक ढाबा है। इसके अतिरिक्त उनका अन्य व्यवसाय भी है। लगभग 35 साल के कुमार निशांत अग्रवाल इसी साल 19 फरवरी से कैंसर रोग से पीड़ित हुये थे। उनका इलाज हैदराबाद के AIG में चल रहा था। रांची के मेडिका अस्पताल में भी लंबे समय तक भर्ती रहे। आज सुबह कुमार निशांत ने अपने घर में अंतिम सांसे ली। उनका घर रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के सरकुलर रोड के काली मंदिर रोड में है। उनके पिता विजय अग्रवाल रांची के मशहूर बिजनेसमैन हैं।

युवा व्यवसायी कुमार निशांत अग्रवाल का निधन हो जाने की फैली खबर के बाद व्यवसायियों खासकर उन्हें चाहने वाले बेहद दुखी हैं। उनके पिता विजय अग्रवाल के दर्द को वहीं समझ सकता है, जिनके बूढ़े कंधे पर जवान बेटे की अर्थी निकली हो। हरमू मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पिता ने दी। शव यात्रा में राजधानी के कई नामी-गिरामी लोग एवं दिवंगत कुमार निशांत को चाहने वाले लोग जुटे थे। निशांत के कुछ दोस्तों ने बताया कि वह बेहद मिलनसार और समाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन पर कई युवा व्यवसायियों ने गहरा दुख जताया है।

ये भी पढ़े :दिन के उजाले में जेलकर्मी को मा’री गो’ली, गुस्साये लोग उतरे सड़क पर

ये भी पढ़े :स्कूल बंद, अगले आदेश ऑनलाइन होंगी कक्षाएं…

ये भी पढ़े :पाकुड़ में गजब का बोल गईं कल्पना सोरेन… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

PIB Fact Check : 1 जुलाई से पुराने नोट बंद होंगे? जानिये वायरल दावे का पूरा सच

Kohramlive : सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर इन दिनों...

हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...

बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...