फिर एक और हा’दसा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : शुक्रवार सुबह चौपारण के दनुआ पुल पर हुये एक भीषण सड़क हादसे ने फिर एक बार प्रशासन और सिस्टम की आंखें खोलने की जरूरत जता दी है। दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक केबिन में ही फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार में दौड़ते ट्रक ने सामने चल रहे दूसरे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में दब गया। उसे तुरंत चौपारण स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

लेकिन इस हादसे से भी बड़ा सवाल है, दनुआ पुल की खस्ता हालत। जर्जर सड़क, उखड़ी हुई रेलिंग और गड्ढों से भरे इस पुल पर रोज़ हादसे होते हैं, लेकिन मरम्मत का नामोनिशान नहीं। ये वही पुल है जिससे होकर स्कूली बच्चे, ग्रामीण और रोज़मर्रा के मुसाफिर हर दिन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पुल की मरम्मत नहीं की गई, तो यह किसी दिन बहु-स्तरीय त्रासदी में बदल सकता है।

spot_img

Related articles:

झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...

7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S

Jio का जबरदस्त प्लान, ₹448 में 84 दिन, क्या-क्या मिलेगा… जानें

Kohramlive : मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दामों के बीच...

झारखंड में इस रोज तक बारिश…

Ranchi : झारखंड में बीते कुछ दिनों से हो...

वीडियो वायरल होने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर FIR…

Bihar : बिहार के गोपालगंज में मोकामा विधायक अनंत...