New Delhi: एक स्लोवाकियन कंपनी ने दो शहरों के बीच उड़ती कार की टेस्टिंग की. इस दौरान करीब 35 मिनट तक फ्लाइंग कार हवा में उड़ती रही. क्लेन विजन (Klein Vision) कंपनी ने घोषणा की कि उसके एयरकार प्रोटोटाइप 1 ने बीते सोमवार को नित्रा (Nitra) और ब्रातिस्लावा (Bratislava) शहरों के बीच उड़ान भरने में 35 मिनट का समय बिताया, जो कंपनी के लिए पहली सफल इंटरसिटी उड़ान है.
View this post on Instagram
Flying Car का सफल प्रयास
यूपीआई डॉट कॉम के मुताबिक, कंपनी ने कहा कि एयरकार (AirCar) 118 मील प्रति घंटे की अधिकतम गति तक पहुंच गई और यह ट्रिप दोनों शहरों के बीच एक सामान्य ड्राइव के रूप में लगभग आधी ही थी. क्लेन विजन के सह-संस्थापक एंटोन ज़ाजैक (Anton Zajac) ने कहा, ‘एयरकार अब केवल कॉन्सेप्ट की प्रूफ की तरह नहीं है. इसने साइंस फिक्शन को वास्तविकता में बदल दिया है.’
क्या है एयरकार की खासियत?
एयरकार में 160 हॉर्स पावर का बीएमडब्ल्यू इंजन है, जिसको बटन से चलने वाली प्रक्रिया में स्पोर्ट्स कार में बदलने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसे पूरा होने में लगभग 3 मिनट लगते हैं. कंपनी ने कहा कि वह अब एयरकार प्रोटोटाइप 2 पर काम कर रही है, जिसमें 300 हॉर्स पावर का इंजन होगा और 621 मील की रेंज के साथ 186 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है. लोग फ्लाइंग कार के वीडियो पर गजब के रिएक्शन भी दे रहे हैं. लोग बोले कि दिमाग हिला दिया. जबकि एक अन्य यूजर ने कहा, ‘ये कब हुआ?’
इसे भी पढ़ें :एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया मजदूर का शव, रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल
इसे भी पढ़ें : निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम, डीसी ने कही ये बात…












