World Cup विजेता हरमनप्रीत ने तीनों फॉर्मेट से छोड़ दी कप्तानी… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये इसका ऐलान किया। हरमनप्रीत ने कहा कि यह फैसला आसान नहीं था। लेकिन अब वह बतौर खिलाड़ी भारतीय टीम के लिये आगे खेलना चाहती हैं। 37 साल की हरमनप्रीत ने 5 टेस्ट, 51 वनडे और 155 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत की कप्तानी की। कप्तान के तौर पर उनका आखिरी अभियान पिछले महीने एशियन गेम्स में रहा, जहां भारत ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता। कप्तानी छोड़ने से एक दिन पहले उन्होंने उपकप्तान स्मृति मंधाना, कोच अमोल मजूमदार और BCCI सचिव देवजीत सैकिया के साथ बैठक की थी। इसमें टीम के भविष्य और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

हरमनप्रीत ने कहा कि उन्होंने टीम को आगे रखने के लिये कई बार अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को पीछे रखा। कप्तानी के दौरान लिए गये कई फैसलों पर आलोचना भी हुई, लेकिन उनका मकसद टीम को मजबूत करना और नई खिलाड़ियों को मौका देना था। अब विश्व कप जीत के बाद उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़ने का फैसला किया है। हरमनप्रीत ने साफ कहा, “कप्तानी खत्म हो रही है, लेकिन भारतीय क्रिकेट के लिए मेरा प्यार नहीं।” उन्होंने कहा कि अब वह बिना कप्तानी के दबाव के खेल का आनंद लेना चाहती हैं। कप्तानी का अध्याय बंद हुआ है, क्रिकेट का सफर नहीं।

इसे भी पढ़ें :

राहुल गांधी हिरासत में, प्रियंका समेत 50 सांसद डिटेन…

Delhi : दिल्ली में मंगलवार को चुनाव आयोग और...

श्रेयस का कप्तानी जलवा, भारत 8 विकेट से जीता…

kOHRAMLIVE : इकाना स्टेडियम में रोशनी के बीच जब...

Honda Elevate Facelift लॉन्च, नया लुक ने बढ़ाया जलवा…

Kohramlive : भारतीय SUV बाजार में मुकाबला लगातार तेज...

BCCI में निकली मोटी सैलरी वाली वैकेंसी, अंतिम तिथि 14 अक्टूबर…

Kohramlive : टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चयन की...

नागरिकता छीनने की तैयारी में अमेरिका, 40 लोगों में भारतीय भी…

Kohramlive : अमेरिका ने नागरिकता हासिल करने में कथित धोखाधड़ी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: