BCCI में निकली मोटी सैलरी वाली वैकेंसी, अंतिम तिथि 14 अक्टूबर…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चयन की कमान संभालने वाली सिलेक्शन कमेटी में एक बड़ी कुर्सी खाली हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को पुरुष सीनियर क्रिकेट टीम की चयन समिति के लिये एक पद पर वैकेंसी निकाली है। यह पद अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त होने के बाद खाली हुआ है। फिलहाल पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब BCCI ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। पुरुष टीम की सिलेक्शन कमेटी में कुल पांच सदस्य होते हैं। फिलहाल प्रज्ञान ओझा के अलावा शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और आरपी सिंह समिति में मौजूद हैं। यह कमेटी सिर्फ खिलाड़ियों को टीम में चुनने तक सीमित नहीं रहती। इसका काम भविष्य के लिए टैलेंट तलाशना, खिलाड़ियों का आकलन करना और टीम की मजबूत बेंच स्ट्रेंथ तैयार करना भी है। यानी जिस कुर्सी के लिए BCCI ने आवेदन मांगे हैं, उस पर बैठने वाले शख्स के हाथ में आने वाले समय की टीम इंडिया तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। BCCI ने योग्य उम्मीदवारों को 14 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे (IST) तक आवेदन जमा करने का मौका दिया है। आवेदनों की स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग के बाद योग्य उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिये पर्सनल इंटरव्यू के लिये बुलाया जायेगा। आवेदन BCCI के आधिकारिक फॉर्म के जरिये किया जा सकता है: BCCI आवेदन लिंक:
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdv-1kiscaLX0Zwz8x-pO5mCF9z2Xm5JSo1gR-wyPYdS9gnMg/viewform

सिलेक्टर को क्या-क्या करना होगा?

BCCI की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक चयन समिति के सदस्य की प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल हैं—

  • निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सीनियर पुरुष टीम का चयन करना।
  • घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के जरिये खिलाड़ियों की पहचान और उनका आकलन करना।
  • सभी फॉर्मेट के लिये टीम के चयन और विकास में योगदान देना।
  • जरूरत पड़ने पर टीम की बैठकों में शामिल होना।
  • घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैच देखने के लिये यात्रा करना।
  • BCCI की एपेक्स काउंसिल को टीम के प्रदर्शन की तिमाही मूल्यांकन रिपोर्ट देना।
  • टीम चयन से जुड़े मामलों पर मीडिया से बातचीत करना।
  • हर फॉर्मेट के लिये कप्तान नियुक्त करने की प्रक्रिया में भूमिका निभाना।

कौन बन सकता है टीम इंडिया का सिलेक्टर?

BCCI ने इसके लिये कुछ स्पष्ट योग्यता तय की है। उम्मीदवार ने कम से कम 7 टेस्ट मैच खेले हों, या 30 फर्स्ट-क्लास मैच। वहीं, उम्मीदवार के पास 10 वनडे इंटरनेशनल और 20 फर्स्ट-क्लास मैच खेलने का अनुभव भी मान्य है। सबसे अहम शर्तों में से एक यह है कि उम्मीदवार को कम से कम 5 साल पहले क्रिकेट से संन्यास ले चुका होना चाहिये। इसके अलावा BCCI के नियमों के तहत किसी क्रिकेट कमेटी में कुल पांच साल तक सदस्य रह चुका व्यक्ति इस पद के लिये योग्य नहीं होगा।

कितनी होगी सैलरी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिलेक्शन कमेटी के सदस्यों को करीब 90 लाख रुपये सालाना मिलते हैं। वहीं चीफ सिलेक्टर की सालाना सैलरी करीब 3 करोड़ रुपये तक बताई जाती है। यानी यह पद बेहद जिम्मेदारी और आकर्षक पैकेज वाला पद भी है।

 

 

 

 

इसे भी पढ़ें :

श्रेयस का कप्तानी जलवा, भारत 8 विकेट से जीता…

kOHRAMLIVE : इकाना स्टेडियम में रोशनी के बीच जब...

Honda Elevate Facelift लॉन्च, नया लुक ने बढ़ाया जलवा…

Kohramlive : भारतीय SUV बाजार में मुकाबला लगातार तेज...

नागरिकता छीनने की तैयारी में अमेरिका, 40 लोगों में भारतीय भी…

Kohramlive : अमेरिका ने नागरिकता हासिल करने में कथित धोखाधड़ी...

टीवी-मोबाइल के झगड़े में बेटी की ह’त्या, फिर AI से पूछा, सबूत कैसे मिटायें…

Kohramlive : महाराष्ट्र के सतारा जिले से रिश्तों को...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

श्रेयस का कप्तानी जलवा, भारत 8 विकेट से जीता…

kOHRAMLIVE : इकाना स्टेडियम में रोशनी के बीच जब...

Honda Elevate Facelift लॉन्च, नया लुक ने बढ़ाया जलवा…

Kohramlive : भारतीय SUV बाजार में मुकाबला लगातार तेज...

नागरिकता छीनने की तैयारी में अमेरिका, 40 लोगों में भारतीय भी…

Kohramlive : अमेरिका ने नागरिकता हासिल करने में कथित धोखाधड़ी...

टीवी-मोबाइल के झगड़े में बेटी की ह’त्या, फिर AI से पूछा, सबूत कैसे मिटायें…

Kohramlive : महाराष्ट्र के सतारा जिले से रिश्तों को...