Kohramlive : वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रन से हरा दिया। यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में चार विकेट पर 357 रन बनाये। न्यूजीलैंड की टीम 35.3 ओवर में 167 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। उसके अब 12 अंक हो गये। वहीं न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर आ गया। अब न्यूजीलैंड की टीम 4 नवंबर को पाकिस्तान और 9 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। इसी तरह दक्षिण अफ्रीका 5 नवम्बर को भारत के साथ और 10 नवम्बर को अफगानिस्तान से भिड़ेगी।
दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज और मार्को यानसेन ने घातक गेंदबाजी की। महाराज ने 9 ओवर में 46 रन देकर चार विकेट लिये। वहीं, मार्को यानसेन ने आठ ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट झटके। गेराल्ड कोएत्जी को 2 और कगिसो रबाडा को 1 सफलता मिली। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में चार विकेट पर 357 रन बनाये। ओपनर क्विंटन डिकॉक और हेनरिच क्लासेन ने शतक जड़े। डुसेन ने 118 गेंद पर 133 रन बनाये। डिकॉक ने 116 गेंद पर 114 रन की पारी खेली। डुसेन ने अपनी पारी में 9 चौके और पांच छक्के लगाये। वहीं, डिकॉक ने 10 चौके और तीन छक्के उड़ाये। डेविड मिलर ने 30 गेंद पर 53 रन बना दिये। उन्होंने 2 चौके और चार छक्के लगाये। कप्तान तेम्बा बावुमा ने 24 रन बनाये। हेनरिच क्लासेन सात गेंद पर 15 और एडेन मार्करम एक गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए टीम साउदी ने 2 विकेट लिये। ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशम को 1-1 सफलता मिली।
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 35वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अर्धशतक लगाया। वह न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। चोटिल मैट हेनरी दूसरे छोर पर साथ दे रहे हैं। न्यूजीलैंड ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। फिलिप्स 54 रन बनाकर नाबाद हैं। मैट हेनरी ने नौ गेंदों का सामना किया है, लेकिन वह खाता नहीं खोल पाए हैं।








