Kohramlive : दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर विश्व कप की सुनहरी ट्रॉफी पर कब्जा करने वाली भारतीय टीम की बेटियां आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय टीम की ओर देखकर कहा कि “आपने इतिहास रच दिया है। आप भारत की विविधता, शक्ति और एकता का जीवंत उदाहरण हैं। आप अलग-अलग पृष्ठभूमियों से आईं, पर जब मैदान पर उतरीं, आप सिर्फ एक टीम, एक भारत थीं।” जब कप्तान हरमनप्रीत कौर ने राष्ट्रपति को भारतीय टीम की साइन की हुई जर्सी भेंट की, तो वह पल मानो खेल और कर्तव्य का मिलन था। कक्ष में तालियों की गूंज थी और हर चेहरा उस गर्व का साक्षी जो करोड़ों भारतीयों की आंखों में चमक रहा था। हरमनप्रीत कौर अब सिर्फ कप्तान नहीं, वो भारतीय क्रिकेट की इतिहास की चौथी स्वर्ण रेखा बन गई हैं, उनके नाम अब कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के साथ लिखा जायेगा।
रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…
Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...
बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…
Godda : गोड्डा से दिल दहला देने वाली घटना...
बड़कागांव में डबल म’र्डर का खुलासा, का’तिल कौन… जानें
Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव थाना...
बंद घर में लाखों की चोरी, ऐसे धराये 6… देखें वीडियो
Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित...





