spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

वार के विरोध में टॉपलेस हुईं महिलाएं! छाती पर क्या लिखा… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New delhi: वार के विरोध में टॉपलेस हुईं महिलाएं! यूक्रेन पर रूस के सैन्य हमले को एक सप्ताह से अधिक का समय हो चुका है, जिसमें कई लोग मारे जा चुके हैं और कई पलायन को मजबूर हैं। यूक्रेन पर रूस की ओर से किए जा रहे हमले के बीच एक चर्चित फेमिनिस्ट समूह ने अपने कपड़े उतार टॉपलेस होकर विरोध-प्रदर्शन किया है। फीमेन (Femen) नाम की फेमिनिस्ट समूह से जुड़ी इन महिलाओं ने स्पेन के मैड्रिड में तीन मार्च 2022 को रूसी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया।  महिलाओं ने अपनी खुली छाती पर ‘पुतिन का युद्ध बंद करो’, ‘यूक्रेन के लिए शांति’ जैसे वाक्य लिख रखे थे।  शरीर पर बॉडी पेंटिंग के साथ-साथ प्रदर्शनकारियों ने हाथों में फूलों के गुलदस्ते भी ले रखे थे।  उनके बालों में भी फूल लगे थे।

फेमिनिस्ट समूह फीमेन की स्थापना 2008 में यूक्रेन में ही हुई थी। रूस की ओर से यूक्रेन को धमकाए जाने की वजह से फीमेन पहले से ही रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कड़ी आलोचना करता रहा है। फीमेन का स्लोगन है- ‘मेरा शरीर, मेरा हथियार है। ‘फीमेन सेक्स्ट्रीमिज्म, एथिज्म और फेमिनिज्म की बात करता है। फीमेन का कहना है कि हमारी भगवान औरत है। हमारा मिशन प्रदर्शन है और हमारा हथियार खुली छाती है।  ये समूह दावा करता है कि उनका लक्ष्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना है।  समूह आक्रामक कैंपेन और डिजिटल मीडिया के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश करता है।

24 फरवरी को रूस ने किया था हमला गौरतलब है कि 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूसी सेना के आक्रमण ने दुनिया भर के राजनीतिक नेताओं और नागरिकों से भारी अंतरराष्ट्रीय आक्रोश पैदा किया। महिलाओं ने अपने स्वयं के छोटे-मोटे विरोध प्रदर्शन से रूस का विरोध किया। नारीवादी समूह सेक्स पर्यटन के खिलाफ लड़ाई सहित कई मुद्दों पर टॉपलेस प्रदर्शन करने के लिए प्रसिद्ध है। एक प्रदर्शनकारी ने अपने सीने पर ‘यूक्रेन के लिए शांति’ लिखा और उनकी बांह आसमान की ओर उठी हुई थी। तस्वीरों में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी महिलाओं को पुलिस वहां से हटा रही है।  फीमेन का कहना है कि ऐसे प्रदर्शनों के लिए महिलाओं को खास तौर से ट्रेनिंग दी जाती है और उनकी मानसिक चुनौतियों का ख्याल रखा जाता है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...

भारतीयों से तुरंत देश छोड़ने की अपील, हाई अलर्ट जारी…

Kohramlive : ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते सैन्य...

8.1 तीव्रता के भूकंप, भारी तबाही, सुनामी का अलर्ट… देखें वीडियो

Kohramlive : फिलीपींस में सोमवार को आये 8.1 तीव्रता...

Accident : खौफनाक हा’दसा, 17 की मौ’त

नेपाल के रोल्पा जिले से दिल दहला देने वाली खबर(Accident) आई है, जहां एक निजी जीप अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इ