GIRIDIH : गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के पिहरा धरधरवा में 30 साल की महिला मुन्नी देवी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई है। घटना मंगलवार देर रात की है। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने दामाद कृष्णा चौधरी पर हत्या का आरोप लगाया है।
Read More :नहीं धराता तो सलटा देता पलामू के एक हस्ती को, देखिये कैसे…
बेटी ने बताई विवाद की बात
मृतका की बेटी का कहना है कि मंगलवार देर रात खाना खाने के दौरान उसके माता-पिता के बीच कुछ बातों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद अपने कमरे में जाकर उसकी मां ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मुन्नी देवी की मौत की सूचना मिलने के बाद गावां थाना पुलिस व मृतका के मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे और दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
Read More :4 SI और एक ASI किए गए इधर से उधर, जानिये कौन कहां गए
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा मौत का कारण
गावां थाना पुलिस मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मामले की तफ्तीश जारी है।
Read More :जिला परिषद सदस्य के भाई की हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को भी मार डाला








