spot_img
spot_img
spot_img

एक ही परिवार के 7 लोग जिं*दा ज*ले…देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : एक ही परिवार की चार मासूम बच्चियां और उनकी मां जिंदा जल गईं। मरने वालों में दो माह की एक बच्ची है, जिसका शव अपनी मां के बगल में ही बेड के पास पाया गया है। सभी की मौत आग की चपेट में आने से हुआ है। घटना की सूचना पर डीएम, एसपी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम ने मृतकों के नाम चार-चार लाख रुपये आपदा राहत कोष से देने की घोषणा की। यह घटना कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक, माघी मठिया गांव के निवासी शेर मोहम्मद के घर के सभी लोग दोपहर में सो रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले नबीहसन के घर में आग पकड़ लिया। तेज धूप और पछुआ हवा चलने की वजह से शेर मोहम्मद का घर भी आग की चपेट में आ गया। आग की लपटों की वजह से परिवार के लोग बाहर नहीं निकल पाए और शेर मोहम्मद की 30 साल की पत्नी फातिमा, छह साल की बेटी रोकई, चार साल की अमीना, दो साल की आयशा और दो माह की दुधमुंही खतीजा जिंदा जल गईं। इसके अलावा शेर मोहम्मद के पिता 70 वर्षीय सफीद, 68 वर्षीय मां मोतीरानी और आठ साल की बेटी कुलसुम भी झुलस गई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। आग लगने के बाद करीब चार घंटे तक गांव में अफरा-तफरी मची रही। अग्निशमन दस्ता सूचना देने के बावजूद करीब दो घंटे विलंब से पहुंचा।

मुख्यमंत्री ने जताई शोक संवेदना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर अगलगी से हुई जनहानि पर गहरा दुख जताया। दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। जिला प्रशासन को युद्ध स्तर पर राहत-बचाव कार्य संचालित करने एवं प्राथमिकता के साथ घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें : Cyclone Mocha से यहां तबाही का खतरा! IMD ने क्या कहा…पढ़ें डिटेल

इसे भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ को लेकर कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें : Bihar Weather : 12 मई तक फिर गर्मी सताने वाली है, IMD ने दिए ये सुझाव

इसे भी पढ़ें : 9 मई तक इन जिलों में घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर…

इसे भी पढ़ें : Rajasthan Weather News: आगामी 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम…देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...