Ranchi : झारखंड में जनवरी के आखिरी दिनों के साथ ही सर्दी की पकड़ ढीली पड़ने लगी है। दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है और दोपहर में धूप अब गर्मी का अहसास कराने लगी है। मौसम विज्ञान विभाग, रांची के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में राज्य के ज़्यादातर जिलों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि रात और सुबह के वक्त हल्की ठंड अभी बनी रहेगी। मौसम विभाग के प्रमुख का कहना है कि झारखंड में सर्दी अपने अंतिम फेज में है। फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। वहीं देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह समेत पूर्वोत्तर जिलों में दिन का तापमान 30 से 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं पलामू और आसपास के इलाकों में रात की ठंड कुछ दिन और परेशान करेगी, लेकिन वहां भी धीरे-धीरे राहत मिलेगी। राजधानी रांची समेत मध्य झारखंड में मौसम संतुलित रहेगा। दिन हल्के गर्म और रातें ठंडी होंगी। सबसे ज़्यादा गर्मी सिंहभूम क्षेत्र में महसूस की जा सकती है, जहां तापमान 32 डिग्री तक जाने का अनुमान है। कुल मिलाकर झारखंड में सर्दी अब विदाई की तैयारी में है।
लंबी दूरी तक कार चलाने की जरूरत नहीं, रेलवे की इस सेवा से भेंजे अपनी गाड़ी…
Kohramlive : नौकरी, पढ़ाई या किसी अन्य वजह से...
संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें
Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...
रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें
Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...
दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…
Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...
गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…
Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...










