Ranchi : मांडर विधानसभा क्षेत्र के 42 गांव के विकास और सरना, जाहेरस्थान, हड़गड़ी एवं मसना के संरक्षण के लिये जनजातीय क्षेत्रीय विकास उपयोजना के तहत 3 करोड़ 4 लाख 54 हजार 174 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह कहना है मांडर के विधायक शिल्पी नेहा तिर्की का। विधायक ने कहा कि मांडर के नारो, लोयो, टांगरबसली, सकरा, बूढाखुखरा, पचपदा, सकरपदा, ब्राम्बे एवं गुदगुड़जाडी में सरना स्थल का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। वहीं बेड़ो के खरदेवरी में सरना स्थल एवं मसना स्थल की घेराबंदी का भी काम होगा। लापुंग के डुरु, कोयसारा, उनिकेल, बेड़ो के पहाड़ कंडरिया, जरिया नहरटोली एवं भसनंदा, इटकी के सेमरा, चान्हो के चोरया व चामा, मांडर के तिगोई अम्बाटोली व सुरसा, लापुंग के लतरातू, दरंदा, तिगरा एवं दादगो, बेड़ो के मुरतो और तुतलो सहित 42 गांव में सरना, हड़गड़ी एवं मसना के संरक्षण एवं विकास योजनाओं को पूरा करने के लिये राशि स्वीकृत की गयी है।
अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के भला के लिये काम करती रहेंगी
विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि चान्हो प्रखंड के चोडा, सोपारम नवाटोली, लोयो, चोरेया, सोपारम और महुआटोली में आधुनिक धूमकुड़िया भवन का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों और विकास योजनाओं के कार्यान्वयन में सम्बंधित ग्राम सभा, लाभुक समिति और ग्रामीणों की भागीदारी होगी। मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि वो अपने विधानसभा क्षेत्र के मांडर, चान्हो, बेड़ो, इटकी एवं लापुंग प्रखंड में रहनेवाले लोगों के भला के लिये काम करती रहेगी। ग्रामीणों के हर सुख-दुख में वो साथ है। गांव-टोले के हर घर में विकास की ज्योत जलाना उनका पहला मकसद है। वो अपने पिता बंधु तिर्की के अधुरे सपने को साकार करने में जुटी है, ताकि उनके अभिमान को गति मिलता रहे।
इसे भी पढ़ें : रांची में मारे गये इन लोगों के आश्रितों को मिलेगा मुआवजा… देखें
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet में 40 एजेंडों पर मुहर, यहां जानें डिटेल्स












