कोहराम लाइव डेस्क : Dragon Fruit के बारे में हमें जरूर मालूम होगा। लाल और गुलाबी रंग का यह फल अब कमलम फ्रूट कहलाएगा। कम से कम गुजरात में इसे अब कमलम फ्रूट के नाम से ही जाना जाएगा। क्योंकि गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने ड्रैगन फ्रूट का नामकरण कमलम फ्रूट किया है।
फल का नाम ड्रैगन से शुरू हो, यह ठीक नहीं
सीएम रुपाणी का मानना है कि किसी भी फल-फूल का नाम ड्रैगन से शुरू हो, यह ठीक नहीं है। ड्रैगन फ्रूट कमल जैसा दिखता है, इसलिए इस फ्रूट का नाम संस्कृत शब्द कमलम पर रखा जा रहा है। सरकार का मानना है कि किसी भी फ्रूट में ड्रैगन शब्द का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : रांची में सेवा सदन के पास छत से कूद गया युवक, और फिर…(Video)
Dragon Fruit की हो रही खेती
पिछले कुछ वर्षों में गुजरात के कच्छ और दक्षिण गुजरात के नवसारी के आसपास के इलाके में किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं। बड़ी मात्रा में यहां पर ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन भी हो रहा है। गुजरात वन विभाग के जरिए इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चरल रिसर्च को इस फल का नाम कमलम करने के लिए एक याचिका भी भेजी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई 2020 में अपने कार्यक्रम मन की बात में इस फल का जिक्र किया था।
इसे भी पढ़ें : …और 14 लोगों की हो गई दर्दनाक मौत, डेढ़ दर्जन घायल






