TRENDING : जर्मनी के कोलोन शहर में एक हैरत में डालने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक व्यक्ति अपनी पत्नी की मर्जी से अपनी दो गर्लफ्रेंड से शादी करेगा। शहर में इस अजीबोगरीब मामले की खूब चर्चा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 35 साल के मार्को सैंटो सिल्वा ने कानूनी तौर पर 35 साल की डेनिएला सिल्वा से शादी की है। दोनों साल 2012 से साथ रह रहे हैं। मार्को सैंटो सिल्वा ने घोषणा की है कि वो अपनी पत्नी की मर्जी से अपनी दो गर्लफ्रेंड से भी शादी करने की तैयारी में हैं।
Read More : होटल के कमरे में फंदे से झूलती मिली युवती की लाश, सु’साइड नोट में इसे बताया मौत का जिम्मेवार
दोनों गर्लफ्रेंड को पत्नी से मिलवाया
मार्को सैंटो सिल्वा का कहना है कि साल 2019 में उसकी मुलाकात जेसिका और कामिला से हुई थी। तीनों के बीच बातचीत के बाद दोस्ती हो गई और प्रेम हो गया। इसके बाद मार्को ने अपनी दोनों गर्लफ्रेंड को अपनी पत्नी से मिलवाया है। इसके बाद सब आपस में घुल मिल गईं। मार्को और डेनिएला के दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वह अपनी दोनो गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। मार्को ने कहा, “हमारे लिए हमारा रिश्ता किसी अन्य से बहुत अलग नहीं है। यह केवल तीन लोगों के साथ एक एकांगी रिश्ते की तरह है।”
Read More :नयी Hyundai Creta की घटी कीमत, जानें फीचर्स में भी क्या आया चेंज






