MP : झांसी में एक छुपी प्रेम कहानी उस वक्त सरेआम तमाशा बन गई, जब एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया। बस स्टैंड के पास स्थित होटल में जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला, हंगामा, हड़कंप और हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। पुलिस को देखते ही प्रेमी की हालत ऐसी बिगड़ी कि वह डर के मारे सीधे बेड के नीचे जा छिपा, लेकिन सच्चाई ज्यादा देर छुप न सकी। सिमराहा गांव निवासी युवक को शक था कि उसकी पत्नी किसी और के साथ रिश्ते में है। उस दिन जब पत्नी घर से निकली, पति ने चुपचाप उसका पीछा किया। पत्नी एक युवक के साथ दिखी। दोनों सीधे झांसी बस स्टैंड के पास स्थित होटल गये। पति ने बिना देर किये पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस जब होटल पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देख सब सन्न रह गये। महिला ने पुलिस से कहा “कमरे में कोई और नहीं है”, लेकिन तलाशी के दौरान सच्चाई सामने आ गई। प्रेमी बेड के नीचे छिपा हुआ मिला। मौके पर ही हंगामा शुरू हो गया। होटल परिसर में देर तक अफरातफरी मची रही। घंटों तक ड्रामा चला। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तीनों को नवाबाद थाने ले जाकर मामला शांत कराया। पति ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।
तीन साल की शादी
थानेदार रवि श्रीवास्तव के मुताबिक युवक की शादी तीन साल पहले भेल निवासी युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में विवाद शुरू हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा, बाद में समझौता हुआ। सीपरी बाजार में साथ रहने लगे, लेकिन झगड़े नहीं थमे। करीब डेढ़ साल से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। इसी दौरान पत्नी एक निजी स्कूल में नौकरी करने लगी और एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पति का आरोप है कि उसने कई बार पत्नी को समझाया, लेकिन उसने बात नहीं मानी। आखिरकार होटल में पकड़े जाने के साथ ही यह प्रेम कहानी सरेआम उजागर हो गई।










