महंगे दाम देकर Bodybuilders क्यों पी रहे ‘मां का दूध’?

0
322
महंगे दाम देकर Bodybuilders क्यों पी रहे 'मां का दूध'?
महंगे दाम देकर Bodybuilders क्यों पी रहे 'मां का दूध'?
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk :  महंगे दाम देकर Bodybuilders क्यों पी रहे ‘मां का दूध’? डॉक्‍टर्स मां बनने वाली महिला को कम से कम 6 महीने तक बच्‍चें को स्‍तनपान कराने की सलाह देते हैं। मां के दूध को दुनिया के सबसे पौष्टिक खुराक माना जाता है इसकी तुलना अमृत सेBodybuilders की जाती है। यहीं वजह है क‍ि इन दुनिया बॉडी बिल्डिंग इंडस्‍ट्री में ब्रेस्‍ट मिल्‍क की डिमांड बढ़ती जा रही हैं।

इस बीच एक महिला ने बताया कि कुछ बॉडीबिल्डर ऐसे भी हैं, जो उससे ‘मां का दूध’ (Breast Milk) खरीद रहे हैं। महिला का नाम मिला डेब्रिटो है.डेब्रिटो एक TikTok स्टार हैं। उन्होंने हाल ही में अपने TikTok अकाउंट (@debrito_bunch) पर एक वीडियो शेयर कर खुलासा किया है कि पहला बच्चा होने के बाद कई बॉडीबिल्डरों ने उनसे पैसे देकर ‘मां का दूध’ खरीदा है।

बॉडीबिल्डर खरीद रहे ‘मां का दूध’ मिला डेब्रिटो ने इसको ‘लिक्विड गोल्ड’ नाम दिया है. वो कहती हैं कि बॉडीबिल्डरों को इसे बेचकर उन्होंने 10 लाख रुपये से अधिक कमाए हैं. दरअसल, कई बॉडीबिल्डर्स का मानना है कि ये मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्या बोले यूजर्स? डेब्रिटो के वीडियो को दो लाख से अधिक बार देखा जा चुका है.

तमाम यूजर्स ने इसपर कमेंट्स किए हैं।जहां कई यूजर्स ने बॉडीबिल्डर्स द्वारा ‘मां का दूध’ खरीदने की सनक को महज मिथक बताया है तो वहीं कई यूजर्स ने कहा कि ये किसी भी तरह से वयस्क पुरुष को फायदा पहुंचाता हो, इसका कोई सबूत नहीं है. लोग इस मामले पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बढ़ रहा है ब्रेस्‍ट मिल्‍क का बाजार

Bodybuilders मसल्‍स बनाने के ल‍िए ब्रेस्‍ट मिल्‍क खरीदकर पी रहे हैं। इसके पीछे कारण यह है क‍ि एक कप ब्रेस्‍ट मिल्‍क में उन्‍हें पर्याप्‍त मात्रा में वो सभी पोषक तत्‍व मिल जाते हैं जिसकी उन्‍हें जरुरत होती है। इसी कारण विदेशों में ब्रेस्‍ट मिल्‍क बेचने के ल‍िए ऑनलाइन मार्केट तेजी से उभर रहा है। जिन महिलाओं में जरुरत से ज्‍यादा दूध बनता है वो ऑनलाइन अपना दूध बॉडी बिल्‍डर्स को बेच रही हैं।

एक्सपर्ट क्या कहते हैं गौरतलब है कि Men’s Health के एक हालिया लेख में, आहार विशेषज्ञ Brian St. Pierre ने इस नई सनक की व्याख्या की है. उन्होंने कहा- “मुझे लगता है कि मांसपेशियों की वृद्धि के लिए ‘मां का दूध’ पीने के पीछे का विचार यह है कि ये कैलोरी और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, और इसमें कुछ अतिरिक्त Healthy Substances होते हैं।हालांकि, ये एक बच्चे को तेजी से विकसित करने में जरूर सहायक होता है, इसलिए शायद वयस्क लोगों को भी लगता है कि इसका असर उनपर भी होगा. लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता है।’

इसे भी पढ़ें :  जीजा और भाई की हरकत, सहसा यकीन नहीं आयेगा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : रांची-पटना फोर लेन पर भीषण हादसा, मंजर देखकर कांप जायेगी रूह, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :  कैंसर पर सरकार का मरहम, देखें वीडियो…