Kohramlive : BCCI यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अगले मुख्य कोच दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर होंगे? इसपर अबतक बोर्ड का कोई बयान सामने नहीं आया है। IPL खिताब जीतने के बाद KKR के मेंटर गौतम गंभीर सबकी निगाह में तब आ गये जब वे BCCI के सचिव जय शाह से मिले। उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगी। वैसे BCCI ने टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के लिये आवेदन मांगे थे, इसकी अंतिम तिथि 27 मई थी। समय सीमा खत्म होने के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के उम्मीदवार को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है। फिलहाल भारतीय टीम अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए न्यूयॉर्क में है। टीम के मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल इस वैश्विक टूर्नामेंट के बाद समाप्त हो रहा है।
गौतम गंभीर ने भी साधी चुप्पी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर कोच पद की दौड़ में हैं या नहीं, इस मसले पर फिलहाल चुप्पी साधे हुये हैं। BCCI के सामने बहुत दमदार विकल्प नहीं है। खबर है कि किसी बड़े विदेशी नाम ने मुख्य कोच पद के लिए आवेदन नहीं किया है, वैसे भी बोर्ड सचिव जय शाह पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें ऐसे उम्मीदवार की तलाश है जो भारतीय क्रिकेट के घरेलू ढांचे से बखूबी वाकिफ हो। वैसे BCCI की नजर वीवीएस लक्ष्मण पर थी, लेकिन उन्होंने अबतक इस पद के लिये कोई रूचि नहीं दिखाई है। बोर्ड के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से कहा, समय सीमा ठीक है, लेकिन बोर्ड फैसला लेने से पहले कुछ और समय ले सकता है। इस समय टीम टी20 विश्व कप की तैयारी में बीजी है। इसके बाद श्रीलंका और जिंबाब्वे के दौरे पर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जायेगा और एनसीए से कोई सीनियर कोच टीम के साथ जा सकता है। ऐसे में जल्दी क्या है।
इधर, KKR के मेंटर गौतम गंभीर के बारे में कहा जाता है कि उनका KKR के मालिक शाहरुख खान के साथ काफी घनिष्ठ संबंध है, लिहाजा उनके लिए IPL टीम को छोड़ना आसान नहीं होगा। एक और पहलू यह है कि इस समय न्यूयॉर्क में मौजूद भारत के सीनियर खिलाड़ियों की गंभीर के कोच बनने की संभावना पर क्या राय है, इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।
इसे भी पढ़ें :सपा के वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में होंगे शामिल…
इसे भी पढ़ें :IMD अपडेट : झारखंड में एंट्री ले सकता है मानसून… जानें कब
इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा, ढह गई खदान, CM ने बुलाई मीटिंग…
इसे भी पढ़ें :राम रहीम बरी, HC ने CBI कोर्ट के फैसले को किया रद्द…
इसे भी पढ़ें :राजधानी से उड़ने वाली इस फ्लाइट में बम की खबर, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें :“मेरा कॉल जहां तक जाता है, मेरी गोली भी वहां तक जाती है”, कुख्यात मयंक सिंह का पोस्ट वायरल












