Kohramlive : महाराष्ट्र के जलगांव के पास हुये रेल हादसे में 13 लोगों की जान चली गई। लखनऊ से मुंबई के लिए चली पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की झूठी अफवाह पर कई लोग ट्रेन से कूद गये थे। जिसके बाद बगल से गुजर रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से ये लोग काल के गाल में समा गये। हादसे पर महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार ने बताया कि
“रेलवे की घटना के बाद प्रशासन और अन्य बल सक्रिय हो गये और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। श्रावस्ती के उधल कुमार और विजय कुमार ट्रेन में थे वे जनरल बोगी में यात्रा कर रहे थे और ऊपर की बर्थ पर बैठे थे। पेंट्री से एक चाय बेचने वाले ने बोगी में आग लगने की आवाज लगाई, दोनों ने यह सुना और घबरा गये। कुछ यात्री आग से खुद को बचाने के लिए चलती ट्रेन से बाहर कूद गये। लेकिन ट्रेन अच्छी गति से चल रही थी इसलिए उनमें से एक ने चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई। कई यात्री ट्रेन से उतर गये और रेलवे ट्रैक पार करने लगे। एक अन्य ट्रेन, कर्नाटक एक्सप्रेस बहुत तेज गति से आई और रेलवे ट्रैक पार कर रहे यात्रियों को टक्कर मार दी। अब तक 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। उनमें से 10 की पहचान हो गई है जबकि अन्य 3 की पहचान नहीं हो पाई है। कुल घायलों की संख्या 10 है हमने प्रशासन को सभी घायलों को सरकारी खर्च पर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिये हैं। हमारे मंत्री और कलेक्टर घटना की जांच कर रहे हैं।”
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, “रेलवे की घटना के बाद प्रशासन और अन्य बल सक्रिय हो गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया… श्रावस्ती के उधल कुमार और विजय कुमार ट्रेन में थे वे जनरल बोगी में यात्रा कर रहे थे और ऊपर की बर्थ पर बैठे थे… पेंट्री से एक चाय बेचने वाले… pic.twitter.com/hoqRZZ448p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2025








