spot_img
spot_img
spot_img

NEET का फॉर्म भरने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : NEET UG 2022 के लिए Registration जल्द ही होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, NEET 2022 की तारीख, आवेदन फॉर्म अप्रैल में जारी किया जाएगा और परीक्षा जुलाई में होगी। जबकि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने आधिकारिक तौर पर इन डिटेल्स की पुष्टि अभी तक नहीं की है।

बता दें,  NMC ने NEET 2022 परीक्षा से ऊपरी आयु सीमा को हटा दिया था। तदनुसार, 31 दिसंबर, 2022 तक 17 वर्ष की आयु पूरी करने वाले या पूर्ण करने वाले सभी छात्र परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

आइए जानते हैं आवेदन करने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी और स्टूडेंट्स को कैस आवेदन फॉर्म भरना होगा।

किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए, जिसे JPG फॉर्मेट (साइज: 10 kb से 200 kb) में आवेदन फॉर्म में अपलोड करना होगा।
  • सिग्नेचर JPG फॉर्मेट  (size: 4 kb से 30 kb) में होना चाहिए।
  • बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (फाइल साइज : 10 kb से 200 kb होना चाहिए।)
  • कक्षा 10वीं का सर्टिफिकेट (फाइल साइज: 50 kb से 300 kb) का होना चाहिए।
  • पीडीएफ प्रारूप में श्रेणी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS आदि) (फाइल साइज: 50 kb से 300 kb) होना चाहिए।
  • PwBD  सर्टिफिकेट  (फाइनल साइज : 50 kb से 300 kb) होना चाहिए।

ऐसे करना होगा आवेदन

1- उम्मीदवार केवल “ऑनलाइन” मोड के माध्यम से NEET (UG) 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

2- NTA की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा किया जा सकता है। किसी अन्य मोड में आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

3- एक उम्मीदवार द्वारा केवल एक आवेदन फॉर्म किया जाना है।

4- उम्मीदवारों को सूचना बुलेटिन और एनटीए वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

5- उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में प्रदान किया गया ई-मेल पता और मोबाइल नंबर खुद के या माता-पिता/अभिभावक हैं। क्योंकि नीट से जुड़ी डिटेल्स इन्हीं ईमेल पते और नंबर पर भेजे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG की कीमत में भी इजाफा

इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन में फंदे पर लटकती मिली ट्रेनी CO की पत्नी की डेड बॉडी

इसे भी पढ़ें :गर्मी में अगर आप भी पीते है ठंडा पानी, तो हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें :Aryan Khan Drug Case : मुख्य गवाह प्रभाकर सैल की मौत

इसे भी पढ़ें :रांची एयरपोर्ट पर अचानक से क्‍यों मच गई चीख-पुकार, देखें…

इसे भी पढ़ें :स्मोकिंग करने वालें हो जाएं अलर्ट, आपकी बॉडी में होते हैं ये बड़े बदलाव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

500 में 500 अंक, रांची की बेटी बनीं राष्ट्रीय टॉपर…

Ranchi : रांची की होनहार बेटी अवनी केजरीवाल ने CBSC...

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां,  कभी रोजी-रोटी थीं…

Kohramlive : AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में अक्सर यह...