Jamshedpur : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला जैसे ही मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज से बाहर निकला, तिरंगा लहराते बच्चों और महिलाओं की भीड़ देखकर उन्होंने अचानक गाड़ी रुकवा दी। फिर जो हुआ, वह जमशेदपुर के दिल में हमेशा के लिए बस गया। अचानक गाड़ी से उतरते ही सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गये। प्रोटोकॉल की परवाह किये बिना राष्ट्रपति पैदल ही लोगों की ओर बढ़ीं, करीब 150 कदम चलकर उन्होंने भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। बच्चों को अपने पास बुलाकर चॉकलेट बांटी। यह पहला मौका नहीं था जब राष्ट्रपति ने ऐसा दिल छू लेने वाला कदम उठाया हो। आदित्यपुर दौरे में भी उन्होंने अचानक काफिला रुकवाकर बच्चों को चॉकलेट बांटी थी। इससे पहले राष्ट्रपति ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में ‘परिचय सम्मेलन’ में भाग लिया। मेधावी छात्रों से संवाद किया। टॉपर्स के साथ फोटो खिंचवाई। परिसर में पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया। कॉलेज प्रबंधन ने उनके सम्मान में ‘द्रौपदी मुर्मू स्पोर्ट्स एंड फूड कैंपस’ विकसित करने की घोषणा भी की। राष्ट्रपति का काफिला मरीन ड्राइव, खरकई लिंक रोड, मानगो गोलचक्कर और भुइयांडीह होते हुये बारीडीह पहुंचा। हर मोड़, हर सड़क पर लोग हाथों में तिरंगा लिये खड़े थे।
जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बारीडीह की सड़क पर उतर आईं…
Date:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें
Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...
रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो
Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...
CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…
Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...
CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना
Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...
‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...







