UP : मोहन नगर की तंग गलियों में रहने वाली सोनिया को कभी यह अंदाजा न था कि जो प्यार उसकी जिंदगी में बहार बनकर आया था, वही उसकी सांसें छीन लेगा। दो साल की मोहब्बत, कुछ वादे, कुछ कसमें और फिर एक दिन वही आशिक उसके घर आया, उसे देखा और दुपट्टे से उसका दम घोंट दिया। 18 जून को जब सोनिया का शव उसके बेड पर पड़ा मिला, मोहल्ले में सन्नाटा फैल गया। लोग कहते रहे, “अभी तो कल ही तो हंस-हंस कर बात कर रही थी।” जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई, ACP श्वेता यादव की टीम ने सोनिया के मोबाइल की CDR खंगाली और वहां से निकली उस आशिक की परछाईं, जो अब छिपता फिर रहा था। किशनपाल ने कुबूल किया कि “सोनिया मुझसे शादी का दबाव बना रही थी। कहती थी, अपनी बीवी को छोड़ो, वर्ना तुम्हारी असलियत सबको बता दूंगी। हर महीने पैसे भी मांगती थी।” उसके पास अब सिर्फ दो रास्ते थे, या तो सब कुछ उजागर होने दे या फिर सोनिया की सांसें ही रोक दे। 18 जून को बच्चों के सो जाने का इंतजार किया, दुपट्टा उठाया। जिस हाथ से कभी दुलार किया था, उसी हाथ से उसका दम घोंट दिया। यह वारदात यूपी के गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के मोहन नगर में हुई।
जब प्यार ने पहन लिया क’त्ल का चोला…
Date:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…
Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...
पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…
Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...
रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…
Kohramlive : अदरक भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा...
चाणक्य नीतिः इन 5 चीजों का घमंड इंसान को ले डूबता है!
Kohramlive : जीवन में सफलता मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ना...
El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…
Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...













