spot_img

बुढ़ापे की झुर्रियों में जब उम्मीद मुस्कुरायी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गर्मी की दोपहर थी, सूरज आंखों में चुभ रहा था और एक टूटी हुई कच्ची झोपड़ी में भुलाई बियार और मूर्ति देवी, उम्र की दहलीज़ पार कर चुके दो थके हुये जिस्म, रोटी और पेंशन की आस में बैठ थे। लेकिन…इस बार फरियाद किसी काग़ज़ पर नहीं सिसकी, खुद SDO संजय कुमार उनकी चौखट तक चलकर आये। उनके हाथों में राशन का एक बोरा था। इसके बाद SDO ने वहीं से SBI के मैनेजर को फोन लगाया और कुछ ही पलों में हल निकल आया। बुजर्ग दंपत्ति को उनका पेंशन मिल गया। वहीं, CO और BDO को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जब तक राशन कार्ड में इनका नाम नहीं जुड़ता, तब तक हर माह राशन इनके घर पहुंचे। वहीं, SDO संजय कुमार ने खुद अपने स्तर से दवाइयों के लिए कुछ पैसे भी दिये।

बेटों को चेतावनी, मोहब्बत की भाषा में

SDO संजय कुमार ने बुजुर्गों के बेटों से कहा, अब कोई बहाना नहीं चलेगा, अगर मां-बाप को परेशानी हो, तो प्रशासन को बताओ… पर उन्हें नजरअंदाज़ मत करो। वहीं, गांव के लोगों ने कहा, “हमने अफसर तो बहुत देखे हैं, पर ऐसा इंसान कम देखा है। इंसानियत का काम जब अफसर करने लगे, तो सिस्टम नहीं, समाज जीतता है।”

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...