Chouparan(Krishna Paswan) : शुक्रवार की दोपहर चौपारण के चक मुहल्ला की रजा मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने जब लोग आये तो उनके कपड़े तो सफेद थे, पर बाहों पर बंधी काली पट्टी ने बता दिया कि दिल में गम है, और आंखों में पाकिस्तान के खिलाफ आग। “या अल्लाह! उन मासूमों की रूह को सुकून दे जिन्हें बेकसूर मार डाला गया…”यह दुआ थी, और उसके बाद नारे लगाये गये। “पाकिस्तान मुर्दाबाद,आतंकी हत्यारे शर्म करो।”मौलाना कफील अहमद कैफ़ी ने कहा कि “कायर हैं वो लोग जो निहत्थे सैलानियों को मारते हैं। ऐसे दहशतगर्दों को सख्त सजा मिलनी चाहिये। PM पीएम मोदी जो भी फैसला करेंगे, हम उनके साथ हैं। यह सिर्फ हिंदू या मुसलमान का मुद्दा नहीं, यह इंसानियत का मामला है।” इस विरोध में शामिल हुए सैकड़ों मुसलमान मौलाना असगर अली, दानिश रज़ा, ताज रज़ा, कोमैल अशरफ, आशिफ रज़ा, बबन खान, शमीम खान, जुबैर अशरफी, जमील खान, शाहिद खान, जफर खान, मुन्ना खान, पप्पू खान…हर नाम, हर चेहरा – एक ही पैगाम दे रहा था कि “देश पहले है, मजहब बाद में।”
इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…
इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें
इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…
इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…






