spot_img

जब सपनों ने फैलाये पंख… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Kuldeep/Amitabh) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी के चकला मध्य विद्यालय का आंगन मंगलवार को किसी उत्सव से कम नहीं था। जहां आमतौर पर सादगी पसरी रहती थी, वहां आज उमंग, तरंग और उत्साह गजब का था। वजह थी, दिव्यांग बच्चों के लिये आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता और शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम। सूरज की सुनहरी किरणों के बीच जब जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज और उपप्रमुख रिजवान अंसारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तो ऐसा लगा मानो इन विशेष बच्चों के हौसलों को रोशनी मिल गई हो। खेलकूद के मैदान में दौड़ती, म्यूजिकल चेयर खेलती और चित्रकारी में रंग भरती नन्हीं मुस्कानें हर बाधा को मात देने की कहानी कह रही थीं। जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में शामिल छह प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जायेगा। उनके लिये यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हौसलों की नई उड़ान थी, सपनों की नई राह थी…प्रतियोगिता के बाद जब बच्चों को बिरसा जैविक उद्यान के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया, तो उनकी आंखों में नई दुनिया को देखने की चमक साफ झलक रही थी। प्रकृति की गोद में बिताये ये पल उनके लिये किसी जादू से कम नहीं थे। सुनें क्या बोले जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज..

 

 

इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

spot_img

Related articles:

62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

MP : मध्यप्रदेश सरकार ने 62 IPS अधिकारियों के...

फिर एन’काउंटर…

Bihar : बिहार के सीवान में पुलिस ने बड़ी...

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...