spot_img
spot_img
spot_img

अब WhatsApp पर चेक कर सकते हैं अपना PNR Status

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

भारतीय रेलवे ने अपने सिस्टम को और कर दिया है अपग्रेड

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने अपने सिस्टम को और अपग्रेड कर दिया है। अब आपको टिकट कंफर्म होने के बारे में पता लगाने के लिए एसएमएस या Railway Helpline की मदद लेने की जरूरत नहीं रह गई है। आप अपने WhatsApp से ही वेटिंग लिस्ट या आरएसी की जानकारी ले सकते हैं।

बहुत आसान प्रोसेस

Train Ticket की विस्‍तृत जानकारी अब आप अपने WhatsApp से भी प्राप्‍त कर सकते हैं। पैसेंजर्स के लिए Railofy ने इस सर्विस को शुरू किया है। यह बेहद आसान है। देश में लंबे समय से Waiting list की समस्या को हल करने के लिए, मुंबई बेस्ड स्टार्टअप Railofy ने एक नई सर्विस शुरू की, जो एक पैसेंजर्स के WhatsApp नंबर पर रीयल टाइम पीएनआर स्टेटस और ट्रेन से सफर की जानकारी उपलब्ध कराती है।

रीयल टाइम स्टेटस जानने की सुविधा

अगर आप अपने WhatsApp पर ट्रेन टिकट का पीएनआर स्टेटस चाहते हैं तो पहले आपको अपने स्मार्टफोन में एक नंबर सेव करना होता है। इस नंबर पर यूजर जैसे ही अपना पीएनआर नंबर मैसेज करता है। सिस्टम आपके WhatsApp पर सारी जानकारी (रीयल टाइम स्टेटस) आपको भेज देता है।

इसे भी पढ़ें : फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी के साथ आया Infinix Zero 8i स्‍मार्टफोन

WhatsApp पर ऐसे करें चेक

अपने स्मार्टफोन पर फोन नंबर +91 9881193322 को सेव करें।
अब WhatsApp ओपन करें और मैसेज करने के लिए +919881193322 पर सर्च करें। चैट बॉक्स ओपन होने के बाद, सिर्फ PNR नंबर मैसेज के तौर पर भेजें। इसके बाद Bot मेंबर्स की पुष्टि के साथ जवाब देगा। आपको ऑटोमैटिकली ट्रेन में अपडेट मिलते रहेंगे।

बिल्‍कुल मुफ्त सुविधा

Railofy अपने यूजर्स को ट्रेन से जुड़ी कई तरह की जानकारियां देता है। ट्रेन में बैठने से पहले बुकिंग स्टेटस, बोर्डिंग टाइम, सीट डिटेल्स आदि की जानकारी पा सकते हैं। ट्रेन खुलने पर आप ट्रेन के देर से या समय से चलने की जानकारी ले सकते हैं। इसमें expected arrival time और next station की जानकारी पा सकते हैं। कंपनी यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त देती है। अगर आप इस सर्विस को रोकना चाहते हैं तो कभी भी रोक सकते हैं, बस आपको +91 9881193322 पर ही Stop मैसेज करना होता है।

इसे भी पढ़ें : 9,999 रुपये में आया Tecno Pova स्‍मार्टफोन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।