spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कल के बाद मिला 2 हजार रुपये का नोट, तो क्या करें…जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : 2000 रुपए के नोट बदलने का कल आखिरी दिन है। 7 अक्टूबर तक ही 2 हजार के नोट बैंको में जमा कर दूसरे नोट हासिल किये जा सकते है। RBI ने नोट बदलने की आखिरी तिथि 7 अक्टूबर 2023 कर दी थी। बैंक में नोट जमा करने की डेडलाइन खत्म होने के बाद 2000 रुपये के नोट RBI के 19 इश्यू ऑफिस में बदले या जमा किये जा सकते हैं। एक बार में 20 हजार रुपये तक के 2000 के नोट बदले जा सकेंगे। वहीं अगर इन्हें अपने बैंक अकाउंट में क्रेडिट करवाना है तो 2 हजार के कितने भी नोट इश्यू ऑफिस के जरिए जमा करवा सकते हैं। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि 96% से ज्यादा 2000 रुपये के नोट बैंक में वापस आ गये हैं, जिनकी वैल्यू 3 करोड़ 43 लाख करोड़ है।

गवर्नर दास ने कहा कि 87% नोट को बैंक में जमा किया गया है। बाकी नोटों को दूसरे नोटों से एक्सचेंज किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी लगभग 12 हजार करोड़ रुपये के 2000 के नोट चलन में हैं, जिनका आना अभी बाकी है। इससे पहले नोट बदलने का आखिरी दिन 30 सितंबर था, लेकिन RBI ने आखिरी दिन इसकी मियाद 7 अक्टूबर 2023 कर दी थी।

साल 2016 में आया था 2 हजार का नोट

साल 2016 के नवम्बर माह में 2000 का नोट मार्केट में आया था। तब PM नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया था। इनकी जगह नये पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया गया था। हालांकि RBI साल 2018-19 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर चुका है। वहीं 2021-22 में 38 करोड़ वेल्यू के 2000 के नोट नष्ट किए गए थे।

इसे भी पढ़ें : एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को ED ने किया तलब… जानें वजह

इसे भी पढ़ें : झारखंड में भारी बारिश, इन जिलों में अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :हेमंत कैबिनेट की बैठक में 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर, कई नये थाने…

इसे भी पढ़ें :नौकरी पक्की हो, मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन जारी…

इसे भी पढ़ें :90 हजार खाते में भेजने को मांगी घूस, फिर क्या हुआ… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब दुनिया जानेगी झारखंड के हुनर और परंपरा को…जानें कैसे

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में सदियों पुरानी कला,...

रांची हाई अलर्ट पर, सादे लिबास में घूम रहे खुफिया अफसर… जानें क्यों

Ranchi : राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ता के गलियारों...

CM हेमंत सोरेन के विजन ने बदली गांवों की तस्वीर और तकदीर…

Ranchi : कभी झारखंड के गांवों में आम के...

चौपारण के दैहर गांव में शोक, ब्रह्मर्षि समाज के तपेदार का नि’धन…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के दैहर गांव...

बनारस से रांची आ रही बस मौ’त से टकराई, मची ची’ख-पुकार…

Ranchi : वाराणसी से रांची आ रही रेखा बस...