Hazaribagh (Sunil Sahu) : लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार (हजारीबाग सेंट्रल जेल) में आज अचानक रेड की गई। हजारीबाग DC नैंसी सहाय और SP मनोज रतन चोथे के नेतृत्व में जेल के अंदर छापामारी की गई। पुलिस की अलग-अलग 10 टीमें बनाई गई थी। वहीं टीम में सीनियर मजिस्ट्रेट को भी शामिल किया गया था। अचानक से हुए रेड के बाद जेल के अंदर खलबली मच गई। पुलिस टीम एक-एक वार्ड को खंगाला। छापामारी के क्रम में जेल के अंदर से कई तरह के आपत्तिजनक चीजें मिली है। पेन ड्राइव से लेकर कई तरह के इलेक्ट्रानिक्स आईटम मिलें। वहीं मोबाइल भी मिले। खैनी वगैरह भी मिले। जेल के अंदर से मिले पेन ड्राइव और इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों को खंगाला जा रहा है। संभावना है कि कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। इस संबंध में संबंधित थाने में केस भी दर्ज किया गया है। सुनें क्या बोली DC नैंसी सहाय और SP मनोज रतन चोथे…
इसे भी पढ़ें :PM की मां की बिगड़ी तबीयत, अहमदाबाद रवाना हुये मोदी… देखें
इसे भी पढ़ें :वीडियोकॉन के संस्थापक वेणुगोपाल धूत का कैसे हुआ पतन… जानें
इसे भी पढ़ें :जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से निपटा लें अपना काम
इसे भी पढ़ें :12वीं पास के लिए CRPF में निकली बंपर VACANCY, देखें डिटेल
इसे भी पढ़ें :4500 पदों पर बहाली करेगा SSC, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई








