Ranchi : राजधानी रांची के कांके में एक युवती पर ज्वलनशील पदार्थ से अटैक मामले में हेल्थ मिनिस्टर डॉ इरफान अंसारी ने X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि “जिला प्रशासन से मेरी बात हुई है। पीड़िता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, वह अब सुरक्षित है। डॉक्टरों से हुई मेरी बातचीत के अनुसार, प्रारंभिक जांच में एसिड अटैक की पुष्टि नहीं हुई है। मैंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि मामले की पूरी छानबीन कर दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये। वहीं रांची पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि “डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता खतरे से बाहर है तथा उसपर एसिड से हमला नहीं किया गया है, बल्कि पेट्रोल आंखों में छिड़क दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि लड़की के आंख को कोई स्थाई क्षति नहीं पहुंची है तथा वह कल तक बिल्कुल ठीक हो जायेगी। घटना में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है।”
महोदय @HemantSorenJMM जी,
जिला प्रशासन से मेरी बात हुई है। पीड़िता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, वह अब सुरक्षित है। चिकित्सकों से हुई मेरी बातचीत के अनुसार, प्रारंभिक जांच में एसिड अटैक की पुष्टि नहीं हुई है।
मैंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि मामले की पूरी छानबीन कर… https://t.co/7VtLbLYvLT— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) July 26, 2025
महोदय ,
रांची पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त होने के उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर वरीय पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में अनुसंधान प्रारंभ किया गया है तथा पीड़िता के बेहतर व प्रभावी इलाज हेतु चिकित्सकों की टीम के द्वारा इलाज किया गया है। चिकित्सकों के मंतव्य के… https://t.co/rgK54wbNz4— Ranchi Police (@ranchipolice) July 26, 2025







