‘मैनेज’ करने वालों का रांची पुलिस ने किया क्या हाल… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : प्रतिबंधित उग्र संगठन TSPC (तृतीय प्रस्तुति समिति) के नाम पर गुंडई करने वाले चार बदमाशों को रांची पुलिस ने अरेस्ट किया है। इन चारों को रांची से सटे ओरमांझी और खलारी थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। बीते 22 अक्टूबर को ओरमांझी थाना (कांड संख्या 202/25) में दर्ज FIR के अनुसार, वादी को 16 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे मोबाइल नंबर 7319849162 से फोन आया। फोन पर सामने वाला बोला, “हम TSPC संगठन से बोल रहे हैं, तुम धुमकुड़िया भवन का काम कर रहे हो, मैनेज करके चलो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। दो दिन में 40 हजार रुपये पहुंचा दो, वर्ना जान से मार देंगे।” शिकायत मिलते ही रांची पुलिस कप्तान ने रूरल SP एवं सिल्ली DSP के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम टेक्निकल सेल की मदद से दो संदेही उमेश मुंडा उर्फ दिनेश मुंडा एवं नितेश मुंडा को अरेस्ट किया। ये दोनों रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। इनके पास से धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल और सिम कार्ड, 3 मोबाइल फोन, 2 अतिरिक्त सिम कार्ड और लेवी की रकम 17,500 रुपये नकद बरामद किये। पुलिस के अनुसार, यह वही रकम थी जो धंधे के शुरुआती “एडवांस” के रूप में वसूली गई थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। इधर, इसी तरह के एक अन्य कांड में खलारी थाना क्षेत्र से दो और युवकों को पकड़ा गया है, जो TSPC संगठन के नाम पर ग्रामीणों और ठेकेदारों से धन उगाही में शामिल थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है ताकि संगठन की शेष कड़ी तक पहुंचा जा सके। सुनें क्या बोले रुरल SP प्रवीण पुष्कर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जून से झारखंड में बस यात्रा होगी महंगी, इन रूटों पर बढ़ा किराया… जानें

Koderma : कोडरमा जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन ने यात्रियों को...

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...