Kohramlive : 28 जुलाई से शुरू हो रहा नया सप्ताह ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की दशा के चलते विशेष ज्योतिषीय महत्व रखता है। पंचांग के अनुसार यह सप्ताह कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है, तो कुछ के लिए थोड़ा संयम बरतने की सलाह भी देता है। आइये जानते हैं संक्षेप में, किस राशि के जीवन में कैसा रहेगा यह सप्ताह
मेष: भागदौड़ वाला सप्ताह। कार्यक्षेत्र में संयम ज़रूरी, पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
वृषभ: समस्याओं से राहत का संकेत। करियर में प्रगति, स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मिथुन: पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन खर्च नियंत्रित रखना होगा। प्रेम जीवन सुखद।
कर्क: पुराने मसलों का हल, आकस्मिक धन लाभ संभव। पारिवारिक सुख बढ़ेगा।
सिंह: मिश्रित समय। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें, निवेश सोच-समझकर करें।
कन्या: कार्यस्थल पर चुनौती, सेहत और संबंधों में संतुलन बनाए रखें।
तुला: करियर में नए मौके, नौकरी या व्यापार में तरक्की के संकेत।
वृश्चिक: कार्यों में रुकावटें, निजी जीवन में भी उतार-चढ़ाव। धैर्य ज़रूरी।
धनु: मेहनत रंग लाएगी, मगर स्वास्थ्य पर सावधानी रखें।
मकर: कारोबारी लाभ संभव, लेकिन संबंधों में संवादहीनता परेशान कर सकती है।
कुंभ: खर्च बढ़ेगा, काम में धीमी गति। भावनात्मक समझदारी ज़रूरी।
मीन: सफलता के योग, लेकिन अति महत्वाकांक्षा से बचें। प्रेम और सेहत अच्छी।
डिस्क्लेमर: यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। निर्णय लेते समय अपनी सूझबूझ और विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।














