spot_img

साप्ताहिक राशिफल(16 से 22 अगस्त): इन राशियों के चमकेंगे सितारे…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : अगस्त का नया सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। 16 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक हरियाली तीज, सूर्य गोचर और कई शुभ योगों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। किसी के लिये नौकरी, कारोबार और धन के मामले में सप्ताह शानदार रहेगा, तो कुछ राशि वालों को खर्च, स्वास्थ्य और रिश्तों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। 16 से 22 अगस्त 2026 के बीच सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिये समय विशेष रूप से सकारात्मक दिखाई दे रहा है। वहीं मिथुन, कर्क, मकर और कुंभ राशि वालों को खर्च, स्वास्थ्य, निर्णय और रिश्तों के मामले में थोड़ा संभलकर चलना होगा। आइये जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और उपाय।

मेष राशिः मेष राशि वालों के लिये यह सप्ताह सुख, सौभाग्य और सफलता लेकर आ सकता है। करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत रंग लायेगी। नौकरीपेशा लोगों के मनचाही जगह तबादले की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ आपके काम की तारीफ करेंगे और बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। सप्ताह के मध्य में सुख-सुविधाओं या संतान से जुड़ी जरूरतों पर बड़ा खर्च हो सकता है। कारोबारियों को बड़ी डील और धन के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतनी होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारी से सतर्क रहें।प्रेम संबंधों के लिये समय अच्छा है। लव पार्टनर के साथ तालमेल रहेगा और सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना करें और सुंदरकांड का पाठ करें।

वृषभ राशिः वृषभ राशि वालों के लिये सप्ताह शुभ और लाभकारी रहेगा। लंबे समय से अटके काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं। करियर या कारोबार के सिलसिले में यात्रा होगी, जो लाभ और नये संपर्क लेकर आ सकती है। मान-सम्मान और धन में वृद्धि के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिये आय के नये स्रोत बन सकते हैं, जबकि कारोबारियों को मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिये पढ़ाई और प्रतियोगिता की दृष्टि से समय शानदार है। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। उपाय: स्फटिक शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशिः मिथुन राशि वालों के लिये सप्ताह थोड़ा आपाधापी और भागदौड़ भरा रह सकता है। करियर और निजी जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। बड़े निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। घरेलू समस्याएं मन को परेशान कर सकती हैं और कामकाज का अतिरिक्त दबाव भी रहेगा। इस दौरान खानपान और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। यात्रा थकान भरी हो सकती है और उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलने से मन खिन्न रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें और जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। उपाय: भगवान गणेश की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क राशिः कर्क राशि वालों के लिये सप्ताह की शुरुआत खर्चीली और थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है। अचानक बड़े खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता भी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियों में अचानक बदलाव संभव है। सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन परेशान हो सकता है। कारोबार में मंदी भी चिंता बढ़ायेगी। हालांकि सप्ताह का उत्तरार्ध राहत लेकर आयेगा। किस्मत का साथ मिलेगा और कारोबार में धीरे-धीरे सुधार होगा। महत्वपूर्ण कारोबारी फैसले इसी दौरान लेना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें, जबकि दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। उपाय: भगवान शिव को बेलपत्र या शमीपत्र अर्पित करें और रुद्राष्टक का पाठ करें।

सिंह राशिः सिंह राशि वालों के लिये यह सप्ताह बेहद शुभ, सफल और सुखद रहने वाला है। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह सहयोग मिलेगा। कोई लंबे समय से प्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिलने के योग हैं। कारोबारियों की अटकी समस्याएं दूर होंगी और पुराने कारोबारी संबंध फिर से जुड़ सकते हैं। परिवार में प्रेम और सामंजस्य रहेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन भी मधुर रहेगा। उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशिः कन्या राशि वालों के लिये यह सप्ताह पिछले सप्ताह से बेहतर रहेगा। पुरानी परेशानियों में कमी आयेगी और समाधान का रास्ता दिखाई देगा। करियर और कारोबार को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि बड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचें। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर और जूनियर का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र की परेशानियां कम होंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। पिता का विशेष सहयोग मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत को लेकर सतर्क रहें। जीवनसाथी से जुड़ी कोई बात चिंता बढ़ा सकती है। उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें। बुधवार को किन्नर को हरे रंग की मिठाई या वस्त्र दान करें।

तुला राशिः तुला राशि वालों के लिये सप्ताह यात्रा, करियर और धन के लिहाज से शानदार रह सकता है। लंबी दूरी की यात्रा सुखद और नए संपर्क बढ़ाने वाली होगी। सप्ताह की शुरुआत में कोई शुभ समाचार घर में खुशियां ला सकता है। नौकरी में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। लक्ष्य आधारित काम करने वालों को सफलता मिलेगी। आय के कई स्रोत बन सकते हैं और अटका हुआ पैसा भी वापस मिलने के योग हैं। भूमि-भवन से जुड़ा सपना पूरा हो सकता है। घरेलू समस्याओं का समाधान मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। उपाय: पारद शिवलिंग की साधना करें और शिव मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशिः  वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह सफलता और सुख लेकर आएगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। पुराने रिश्तों में आई गलतफहमियां बातचीत के जरिये दूर हो सकती हैं। करियर और कारोबार के लिये समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपके फैसलों और मेहनत की तारीफ होगी। धन प्रबंधन से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक लाभ के योग हैं। कारोबारी बड़ी डील कर सकते हैं। राजनीति या समाजसेवा से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। उपाय: हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशिः धनु राशि वालों के लिये यह सप्ताह नए अवसरों के दरवाजे खोलने वाला है। लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान मिल सकता है। करियर और कारोबार की मुश्किलें दूर होंगी। सीनियर बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी और पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। काम की अधिक भागदौड़ से मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है। सप्ताह के अंत में अटके काम गति पकड़ेंगे। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें और नारायण कवच का पाठ करें।

मकर राशिः मकर राशि वालों के लिये सप्ताह सामान्य फलदायी रहेगा। शुरुआत में घरेलू और कार्यक्षेत्र की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। जमीन-जायदाद के विवाद को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। परिवार में भी विवाद के बजाय संवाद को प्राथमिकता दें। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाने की जरूरत होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव संभव है। अधिकारियों और सहकर्मियों से व्यवहार में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में दिखावे से बचें। उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।

कुंभ राशिः कुंभ राशि वालों के लिये सप्ताह औसत रह सकता है। करियर, कारोबार और परिवार से जुड़ी कुछ परेशानियां चिंता बढ़ायेंगी। हालांकि परिस्थितियां नियंत्रण से बाहर नहीं जाएंगी। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य और रिश्तों को लेकर सावधानी जरूरी है। मौसमी बीमारी से बचें। कारोबार से जुड़े बड़े फैसले उत्तरार्ध में लेना बेहतर रहेगा। जोखिम भरे फैसलों और धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ यात्रा संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मुश्किल समय में संबल देगा। उपाय: भगवान शिव की साधना करें और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

मीन राशिः मीन राशि वालों के लिये यह सप्ताह अत्यंत शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। आपकी वाणी और विवेक कई परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में मदद करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन या नौकरी बदलने की इच्छा पूरी हो सकती है। सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे और सहयोग भी मिलेगा। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है और लंबे समय से चल रहे विवाद में फैसला आपके पक्ष में आने के योग हैं। कारोबार में लाभ होगा। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन भी बेहतर रहेगा। पुरानी बीमारी या चोट में तेजी से सुधार हो सकता है। परिवार में चल रही कटुता कम होगी और किसी बुजुर्ग की मदद से रिश्तों में मिठास लौट सकती है। उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें।

नोट: राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। इसे निश्चित भविष्यवाणी या वित्तीय, स्वास्थ्य अथवा कानूनी सलाह के रूप में न लें।

इसे भी पढ़ें :

बेकाबू बस का कहर, एक के बाद एक 9 को रौं’द डाला…

Kohramlive : राजस्थान के झालावाड़ में बीती रात भीषण...

झारखंड में दो रोज बहुत भारी बारिश का अलर्ट… जानें कब

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर...

रांची के इस होटल में पुलिस रेड, आ’पत्तिजन’क हालत में मिले इतने…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में चल...

दिग्गज नेता का पार्टी कार्यालय में फं’दे से लटका मिला श’व, हड़कंप…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति से रविवार सुबह...

आंदोलित छात्रों का बड़ा ऐलान, 20 तारीख को…

Ranchi : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेकाबू बस का कहर, एक के बाद एक 9 को रौं’द डाला…

Kohramlive : राजस्थान के झालावाड़ में बीती रात भीषण...

झारखंड में दो रोज बहुत भारी बारिश का अलर्ट… जानें कब

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर...

रांची के इस होटल में पुलिस रेड, आ’पत्तिजन’क हालत में मिले इतने…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में चल...

दिग्गज नेता का पार्टी कार्यालय में फं’दे से लटका मिला श’व, हड़कंप…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति से रविवार सुबह...

आंदोलित छात्रों का बड़ा ऐलान, 20 तारीख को…

Ranchi : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के...