Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में चल रहे देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। होटल सनराइज रेजिडेंसी में देर रात छापेमारी कर पुलिस ने 5 युवतियों, 3 युवकों को को आपत्तिजनक हालत में और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि होटल में अवैध रूप से देह व्यापार कराया जा रहा था। मामले में कोतवाली थाना में कांड संख्या 176/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रांची SSP को लगातार सूचना मिल रही थी कि अहीर टोली स्थित होटल सनराइज रेजिडेंसी में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इसे लेकर आपत्ति जताई थी। 13 अगस्त की रात सहायक पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान कई कमरे खंगाले गये, जहां युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पूछताछ में सामने आया कि होटल के माध्यम से संगठित तरीके से देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि होटल मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
छापेमारी में क्या-क्या मिला?
9 मोबाइल फोन
₹8,700 नकद
आपत्तिजनक सामग्री
गिरफ्तार लोगों में कौन-कौन?
गिरफ्तार आरोपियों में होटल मैनेजर, रांची और हजारीबाग के तीन युवक तथा पश्चिम बंगाल और जमशेदपुर की पांच युवतियां शामिल हैं। सभी से पूछताछ जारी है। छापेमारी दल में सहायक पुलिस अधीक्षक (कोतवाली), कार्यपालक दंडाधिकारी मोहम्मद जफर हसनात, कोतवाली थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी, महिला थाना प्रभारी रेणुका टुडू समेत पुलिस बल शामिल था।















