Ranchi : राजधानी रांची की शांत फिजाओं को दहला देने वाला प्रशांत हत्याकांड अब पूरी तरह बेनकाब हो गया है। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में पत्थर से कूचकर की गई इस निर्मम हत्या के पीछे की कहानी बदले की आग से भरी है। पुलिस ने कातिल राहुल राय को गिरफ्तार कर इस रहस्य पर से पर्दा उठा दिया है। रांची के सिटी SP पारस राणा ने मीडिया को बताया कि संदेही गुनहगार राहुल राय के भाई का शव कुछ साल पहले रांची के धुर्वा डैम से बरामद हुआ था। राहुल को शक था कि प्रशांत ही उसके भाई का कातिल है। बदले की आग में झुलस रहे राहुल ने प्रशांत को खत्म करने की ठान ली। उसकी योजना थी कि हत्या ऐसी हो, जिसमें शव की पहचान तक न हो पाये। बीते 18 सितंबर की रात राहुल ने अपने साथी के साथ मिलकर प्रशांत को घर से बुलाया। दोनों उसे एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टोनको गांव स्थित खदान तालाब के पास ले गये। पहले प्रशांत को जमकर शराब पिलाई। नशे में चूर होते ही पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिये शव पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। बीते 19 सितंबर की सुबह तालाब किनारे अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। एयरपोर्ट थाना पुलिस और FSL टीम ने जांच शुरू की। हटिया DSP प्रमोद मिश्रा की टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से राहुल को ट्रैक किया। पूछताछ में राहुल टूट गया और पूरी कहानी उगल दी। राहुल की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना पत्थर, हत्या में इस्तेमाल बाइक और वारदात के वक्त पहने कपड़े बरामद किये। सुनें क्या बोले सिटी SP पारस राणा…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…





