spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

वो पत्नी थी या प्रेम में अंधी का’तिल, क्या बोल गये SSP… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जिसने सात फेरे लिये थे, उसी ने साजिश रची थी। जिसने कभी साथ जीने की कसम खाई थी, उसी ने प्रेमी संग मिलकर पति की सांसें छीन लीं। राजधानी रांची से सटे पिठौरिया थाना क्षेत्र के मौवनाजारा गांव में 20 अगस्त की रात जो हुआ, उसने रिश्तों पर से भरोसा और मोहब्बत पर से यकीन दोनों हिला कर रख दिया।

मौत की पटकथा आठ सालों से लिखी जा रही थी…

लुम्बा उरांव, एक आम आदमी, जिसके नाम में कोई ख्याति नहीं, लेकिन किस्मत ऐसी लिखी गई कि वह अपने ही घर में पराया बन गया। उसकी पत्नी गीता देवी पिछले आठ वर्षों से इरफान अंसारी नामक युवक से अवैध प्रेम-संबंध में थी। इस रिश्ते को छुपाने की बजाय, वो दिन-ब-दिन और गहराता चला गया, यहां तक कि डेढ़ साल पहले गीता देवी ने अपना घर छोड़ इरफान के साथ रहना शुरू कर दिया। लुम्बा की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिये, उसके कमरे में CCTV कैमरा लगवाया गया, जिसका सीधा एक्सेस गीता और इरफान, दोनों के पास था। ये प्रेम अब ‘जुनून’ बन चुका था और लुम्बा उरांव उसके रास्ते की दीवार।

19 को बना ‘बहाना’, 20 को लिख दी गई हत्या की इबारत…

एक योजना तैयार की गई, मौत को धीरे-धीरे पिलाने की। फोन कर बोला, कांके आ जाइये।” 20 अगस्त को लुम्बा, जो शायद दिल में अब भी पत्नी के लिये कोई कोना बचाये हुये था, कांके पहुंचा। वहां इरफान ने उसका स्वागत शराब से किया, लेकिन इस बार शराब में प्यार नहीं, मौत घुली थी। नींद की गोलियां, नशे की दवा और फिर कार में गला दबाकर हत्या कर दी गई। मासूमियत के चेहरे पर धोखे का पर्दा डालकर, वो लाश बन गया, जिसे सिमलबेड़ा रास्ते पर फेंक दिया गया।

8 घंटे में खुला राज

रांची पुलिस के लिये यह सिर्फ एक हत्या नहीं थी, यह सामाजिक और मानवीय संवेदनाओं की हत्या थी। रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने 8 घंटे में इस रहस्य से पर्दा उठा दिया। टीम की अगुवाई DSP अमर कुमार पांडेय और कांके के थानेदार अभय कुमार कर रहे थे। इरफान अंसारी और गीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। गीता देवी, जो कभी लुम्बा की जीवन संगिनी थी, अब इरफान की ‘साजिश संगिनी’ बन चुकी थी। उसने केवल पति की हत्या नहीं की, उसने विश्वास की भी हत्या की। इस हत्याकांड में इस्तेमाल मारुति ओमनी कार, बाइक, खाली बोतलें , नींद की गोलियां, CCTV फुटेज, और मोबाइल फोन जो अब सबूत बन गये हैं। इस बात का खुलासा आज रांची पुलिस कप्तान ने मीडिया के सामने किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...