spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अडाणी कोल कंपनी पर गरजे-बरसे गांववाले, जनाक्रोश उबाल पर… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh(Sunil Sahu, Shivnarayan Sahu) : अडाणी कोल कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा आज अचानक उबाल पर आ गया। कई गांववाले खासकर गोदंलपुरा गांव के लोग गोलबंद हो गये। गुस्साये ग्रामीण सड़क पर उतर आये। जवान से लेकर बूढ़े-बूढ़ी तक हाथों में तख्तियां लिये गोदंलपुरा गांव से मीलों पैदल चल प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचे। अडाणी कोल कंपनी के चलते उजड़े परिवार, रैयत, किसान और गांववाले आज सुबह 7 बजे रैली निकाल करीब 25 किलोमीटर तक पैदल चल अपनी जमीन को बचाने की खातिर हांफते रहे। चलने-फिरने में लाचार और बेवश लोगों को लाठी का सहारा लेकर रैली में चलते हुये देखा गया। सभी अंडाणी कोल कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुये प्रखंड कार्यालय तक पहुंचे। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से झारखंड के गर्वनर एवं बड़े आला अधिकारियों के नाम उन्हें मांग-पत्र सौंपा। एक दिवसीय विशाल रैली जनसभा में बदल गई। रैली को संबोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि देश के हर कोने को छोड़ आखिर कोल खनन कंपनी हजारीबाग में ही डेरा क्यों डालती है। हजारीबाग के लोग केवल धुआं खाने को हैं। अडाणी गोड्डा में प्लांट खोल बिजली बंगला देश को भेज रही है, वहीं स्थानीय को नौकरी नहीं देकर बाहरी मालामाल हो रहे हैं। बेशक, चाहे जो हो जाये, किसी कीमत में अपनी जमीन नहीं देंगे। बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि अगर गांववाले इसी तरह एकता बनाये रखेंगे, कोई टूटे, झूके या नहीं बिके तो ग्रामीणों के मर्जी के बिना अंबा प्रसाद अडाणी को गोंदलपुरा गांव में घुसने नहीं देगी। भोले-भाले ग्रामीणों पर फर्जी केस कर उन्हें सताया-डराया जाता है, ऐसे फर्जी मामलों को चेक आउट कर वो बेकसूर लोगों को फर्जी मुकदमें से बाहर निकालेगी।

जनसभा में मौजूद लोग नारे लगाते रहे, अडाणी कंपनी वापस जाओ ,जल जंगल जमीन हमारा है, लोकसभा ना विधानसभा सबसे उपर ग्राम सभा, विकास के नाम पर जल जंगल जमीन उजाड़ना बंद करो, खेती हमें खिलाता है, खदान हमें खाता है, किसान भारत देश की शान है , पुलिस प्रशासन होश में आओ, कंपनी के इशारे पर ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमा करना बंद करो, गोंदलपुरा के दलालों होश में आओ जैसे नारे लगाते हुये अडाणी कोल ब्लॉक आवंटन रद्द करने के लिये चीखते रहे। वहीं इस आंदोलन को लेकर अडाणी कंपनी की तरफ से अबतक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। एक जिम्मेदार को जब फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। सुनें क्या बोली विधायक अंबा प्रसाद और बाकी आंदोलनाकारी…


 

इसे भी पढ़ें : तीन सरकारी मुलाजिमों पर गिरेगी गाज, CM ने दिये आदेश… जानें

इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन की फं’दे पर ल’टकी मिली डे’ड बॉ’डी, फरार… जानें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...