SAHIBGANJ : साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र के तिलभिट्ठा गांव में मंगलवार की देर रात को मानव तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीण बमक गए। ग्रामीणों ने तीर, गुलेल और पत्थर सहित अन्य पारंपरिक हथियारों से लैस होकर पुलिस पर जोरदार हमला बोल दिया।
Read More : बैंक लुटने वाले थे PLFI उग्रवादी, पुलिस ने 4 को दबोचा, उगले कई राज
वाहन छोड़ पुलिस को भागना पड़ा
ग्रामीणों ने ईट-पत्थर से पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस को वाहन छोड़कर पैदल ही वहां से भागना पड़ा। कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी आई है। अतिरिक्त संख्या में पुलिस के आने की आशंका पर ग्रामीणों ने पत्थर रखकर सड़क जाम कर दिया है। ग्रामीणों का इस बात को लेकर विरोध है कि रात के समय पुलिस गांव में क्यों प्रवेश की।
Read More : पुलिस के हत्थे चढ़े PLFI के चार उग्रवादी, बना रहे थे लूट की योजना
पुलिस फिर जाने की कर रही तैयारी
एसडीपीओ पीके मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस फिर से गांव में जाने की तैयारी कर रही है। दरअसल, थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआइ प्रमोद टुडू, एसआइ भारती कुमारी, केस आइओ एएसआइ कमलजीत चौधरी रात करीब 12 बजे मानव तस्करी के एक मामले में आरोपितों को गिरफ्तार करने गई थी। इसी दाैरान ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।
Read More : कृषि मंत्री चंदवा पहुंच धान बीज का किया निरीक्षण और जाना किसानों की समस्या








