दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की हालत नाजुक

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। 60-70 के दशक में लाखों दिलों पर राज करने वाले यह सुपरस्टार इस वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों की मानें तो धर्मेंद्र को उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। करीब 10 दिन पहले भी धर्मेंद्र को इसी अस्पताल में रुटीन हेल्थ चेकअप के लिए भर्ती किया गया था। उस वक्त उनकी टीम ने कहा था कि यह पहले से तय जांच थी और चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि अब बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत में गिरावट के बाद उन्हें फिर से निगरानी में रखा गया है।

हेमा मालिनी ने हाल ही में पैपराज़ी से बातचीत में बताया था कि धर्मेंद्र अब पहले से बेहतर हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर फैंस का आभार जताया और कहा “आपकी दुआओं से वो अब ठीक हैं।” धर्मेंद्र, जो अब 89 साल के हैं, पहले भी कई बार रुटीन चेकअप के लिए अमेरिका जा चुके हैं। वह अपनी फिटनेस और सेहत को लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें “ही-मैन ऑफ बॉलीवुड” कहा जाता है। ‘शोले’, ‘प्रतिज्ञा’, ‘चुपके चुपके’, ‘अपने’ और ‘यमला पगला दीवाना’ जैसी दर्जनों हिट फिल्मों से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। हाल ही में वे ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (2023) में नजर आये थे, और अब उनकी अगली फिल्म ‘इक्कीस’ 2025 में रिलीज होने वाली है। फैंस सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और #GetWellSoonDharmendra ट्रेंड कर रहा है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

इस रोज झारखंड में मानसून की एंट्री… जानें

Ranchi : मई की गर्मी के बीच झारखंड का...

बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…

Godda : गोड्डा से दिल दहला देने वाली घटना...

बड़कागांव में डबल म’र्डर का खुलासा, का’तिल कौन… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव थाना...

बंद घर में लाखों की चोरी, ऐसे धराये 6… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित...