spot_img

मकर में बना शुक्रादित्य राजयोग, इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ग्रहों के राजा सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं और पहले से विराजमान हैं शुक्रदेव। सूर्य–शुक्र की इस युति से मकर राशि में शुक्रादित्य राजयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में वैभव, सुख-संपत्ति और मान-सम्मान का प्रबल योग माना गया है। यह शुभ योग खास तौर पर तीन राशियों के लिये कल्याणकारी संकेत लेकर आया है। आइये जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां और क्या कहता है उनका भविष्य…

सिंह राशि: अटके पैसे मिलेंगे, सफलता कदम चूमेगी। आर्थिक दृष्टि से समय बेहद अनुकूल है। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। बाजार या किसी सौदे में फंसा पैसा वापस मिल सकता है। घर और कार्यस्थल पर तालमेल बना रहेगा। कला, रचनात्मकता और प्रतिभा से धन लाभ होगा। मानसिक शांति बढ़ेगी, आध्यात्मिक रुझान मजबूत होगा। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी। कुल मिलाकर मेहनत का मीठा फल मिलने का समय है।

तुला राशि: रिश्तों में मिठास, करियर में रफ्तार आयेगी। स्वास्थ्य में पाचन और त्वचा से जुड़ी समस्याओं में सुधार होगा। प्रेम जीवन में समझदारी और अपनापन बढ़ेगा। सामाजिक प्रभाव और आकर्षण में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आय में सुधार, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मन शांत रहेगा, ध्यान और साधना में मन लगेगा। कुल मिलाकर संतुलन और प्रगति का सुनहरा दौर बीतेगा।

मकर राशि: किस्मत अपने घर में, हर दिशा से लाभ मिलेगा। सौंदर्य, कला और रचनात्मक क्षेत्रों में बड़ी कामयाबी मिलेगी। निवेश से अच्छा मुनाफा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रिश्तों में अनुशासन और मजबूती मिलेगी। नौकरी में अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीद एवं आत्मविश्वास और मनोबल में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। कुल मिलाकर मेहनत, भाग्य और सफलता तीनों का संगम झलक रहा है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिषीय गणनाओं, पंचांग एवं धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। इसकी सटीकता और पूर्णता के लिये Kohramlive.com उत्तरदायी नहीं है। इसे सूचनात्मक रूप में लें, किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...