spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सब्जी लदी पिकअप Van पलटी, तीन गंभीर रूप से घायल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के रिंगरोड चुट्टू के पास सब्जी से लदी पिकअप Van पलट गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। तीनों की हालत गंभीर है। तीनों रामगढ़ जिले के छोटकीपोना के रहने वाले हैं। घायलों में तिलक नायक, नेमधारी महतो और बालू महतो शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों घायलों को मेदांता अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एक युवक के सिर पर लगी चोट

पिकअप वैन (जेएच 01सीबी 3477) में सवार सब्जी व्यापारी ने बताया कि गाड़ी पलटने से गाड़ी में सवार युवक के सिर पर चोट लग गयी है, जिससे उसकी बड़ी मात्रा में ब्लीडिंग हुई है। वहीं उन्होंने बताया कि पिकअप वैन रामगढ़ के गोला से सब्जी लादकर मोरहाबादी जा रही थी।

इसे भी पढ़ें : मन्नू की मौत पर हंगामा : परिजनों को शक- कोविड इंजेक्शन लेने से हुई मौत… डॉक्टर बोले- हार्ट अटैक ने ली जान

Van पलटने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित

इसी क्रम में रिंग रोड पार चुट्टू के पास पिकअप वैन का टायर फट गया, जिससे गाड़ी असंतुलित होकर पलट गयी। सब्जी चारों ओर बिखर गयी। कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को दुरुस्त किया और बिखरी हुई सब्जियों को इकट्ठा करके जमा कर दिया।

इसे भी पढ़ें : पुलिस ने चलाया Special अभियान, PLFI के तीन हार्डकोर उग्रवादी धराए

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में कहीं बारिश और कहीं गरज-चमक के आसार…

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने के...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...