‘शोले’ के वीरू अस्पताल में, बोले अभी भी बहुत दम…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं। यह खबर फैलते ही सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हलचल मच गई। लेकिन थोड़ी ही देर बाद उनकी टीम ने बताया कि “धर्मेंद्र जी बिल्कुल ठीक हैं, यह सिर्फ रूटीन चेकअप है।” 88 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र की मुस्कान वैसी ही है, सधी हुई, सच्ची और सुकून देने वाली। उनकी टीम के मुताबिक, यह एक नियमित स्वास्थ्य जांच है, जिसमें कुछ सामान्य परीक्षण और उपचार किये जा रहे हैं। इससे पहले भी, इसी साल की शुरुआत में उन्होंने कॉर्निया प्रत्यारोपण करवाई थी। अस्पताल से निकलते समय उनकी आंख पर पट्टी थी, फिर भी उन्होंने कैमरों की ओर देखकर मुस्कुराते हुये कहा था, “मैं मजबूत हूं, अभी भी धर्मेंद्र में बहुत दम है।” यह उनके चाहने वालों के लिए हिम्मत का संदेश था।

धर्मेंद्र सिर्फ अभिनेता नहीं, एक युग हैं, जो परदे से उतरकर लोगों के दिलों में बस गया है। ‘शोले’ के वीरू से लेकर
‘चुपके-चुपके’ के प्रोफेसर और ‘फूल और पत्थर’ के रफ-टफ हीरो तक, हर किरदार में उन्होंने जज्बा, जोश और जनून भर दिया। बीते वर्षों में धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपनी साधारण जीवनशैली, बागवानी और व्यायाम की झलकियां साझा कीं, हर पोस्ट में वही संदेश, सादगी ही असली ताकत है। वर्कफ्रंट पर धर्मेंद्र जल्द नजर आयेंगे, श्रीराम राघवन निर्देशित फिल्म ‘इक्कीस’ में। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में हैं। कहानी है सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल (PVC) की शहादत और वीरता की और धर्मेंद्र, हमेशा की तरह, इसमें भी दिल जीतने वाले हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

इस रोज झारखंड में मानसून की एंट्री… जानें

Ranchi : मई की गर्मी के बीच झारखंड का...

बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…

Godda : गोड्डा से दिल दहला देने वाली घटना...

बड़कागांव में डबल म’र्डर का खुलासा, का’तिल कौन… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव थाना...

बंद घर में लाखों की चोरी, ऐसे धराये 6… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित...