spot_img

महिला उद्यमियों के हुनर का मंच बना वसंत मेला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों की संस्था वीमेन्स वेलफेयर कमेटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय वसंत मेला का शनिवार को समापन हुआ। इससे पहले मेले का औपचारिक उद्घाटन राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुये मंत्री ने कहा कि यह मेला सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि महिला शक्ति, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने महिला पत्रकारों की इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि ऐसे आयोजनों से महिला उद्यमियों को अपने हुनर को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिलता है और राज्य सरकार भी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिये निरंतर प्रयासरत है। मेले में लाइफस्टाइल, परिधान, फूड, खिलौने और आभूषण के 40 से अधिक आकर्षक स्टॉल लगाये गये। आदिवासी परिधान व हस्तशिल्प से लेकर खादी, गुजराती, कच्छी और बांग्ला परिधानों तक विविधता का अनूठा संगम यहां देखने को मिला। रंग-बिरंगे स्टॉल, पारंपरिक सजावट और स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू से पूरा परिसर रौनक से भर उठा।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभु नाथ चौधरी ने कहा कि यह मेला महिला पत्रकारों और उद्यमियों के बीच सहयोग व सशक्तिकरण का मजबूत सेतु बनेगा। वहीं वरिष्ठ पत्रकार शर्मिष्ठा मजुमदार ने बताया कि वसंत मेला महिलाओं की रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को समर्पित है। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य प्रतिमा कुमारी, नेहा वारसी और नीलू मिश्रा ने मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्वागत भाषण कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन करबी दत्ता ने किया। कार्यक्रम का संचालन मृदुला संतोष ने किया। मेले के पहले दिन शाम को आयोजित आदिवासी थीम आधारित फैशन शो ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। आगंतुकों ने मेले में पहुंचकर महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना की।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...