spot_img

इंटरनेट नहीं होने पर भी WhatsApp का प्रयोग कर सकेंगे यूजर्स, जानिए कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: सोशल मीडया प्‍लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स की सुविधा के लिए लगातार नयी तकनीक का प्रयोग करते रहता है। इस क्रम में उसने वेब और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए मल्टी डिवाइस अपडेट को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट के बाद यूजर्स फोन में इंटरनेट नहीं होने पर भी डेस्कटॉप पर इस ऐप को यूज कर सकेंगे।

4 डिवाइसेस पर एक ही WhatsApp नंबर का यूज

इस फीचर की मदद से यूजर्स चार डिवाइसेस पर एक ही वॉट्सऐप अकाउंट को यूज कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें फोन में एक्टिव इंटरनेट की जरूरत भी नहीं होगी। अभी तक WhatsApp Web या वॉट्सऐप डेस्कटॉप यूज करने के लिए यूजर्स के फोन में भी एक्टिव इंटरनेट होना जरूरी होता है।नयी जानकारी WABetaInfo ने शेयर की है।WABetaInfo के मुताबिक, ‘चूंकि यह बीटा फेज में था, इसलिए कोई भी यूजर कभी भी इसमें इन या आउट कर सकता था।’ रिपोर्ट की मानें तोनवंबर 2021 में वॉट्सऐप ने मल्टी डिवाइस के लिए कुछ बदलाव को रोलआउट किया था। इस अपडेट से पहले यूजर्स को सिक्योरिटी कोड चेंज होने के बाद कुछ चैट नोटिफिकेशंस नहीं मिल रहे थे।

लॉग-इन प्रॉसेस को भी बेहतर बनाने की कोशिश

WABetaInfo की मानें तो कंपनी लॉग-इन प्रॉसेस को भी बेहतर करने पर काम कर रही है। वॉट्सऐप इस बदलाव को एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए भी जल्द रिलीज कर सकता है। कई फीचर्स पर हो रहा है। यह फीचर इस महीने के अंत और एंड्रॉयड पर अप्रैल के अंत तक मिल सकता है। बता दें कि वॉट्सऐप इसके अलावा भी कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। ऐप पर जल्द ही यूजर्स को नया यूआई भी मिल सकता है। यूजर्स को वॉयस कॉल में नया यूआई मिलेगा। साथ ही नए इंटरफेस में ग्रुप कॉल के दौरान पता चलेगा कि कौन-सा यूजर कॉल पर बोल रहा है।

इसे भी पढ़ें : बुझते चिराग को जलाने के लिए खुद जलती है मीरा ठाकुर…

इसे भी पढ़ें : गरीबों के मुसीबतों की खरीदार को मिला बड़ा इनाम, देखें क्‍यों…

इसे भी पढ़ें : जमाने भर में बढ़ी घर की शान बेटियों से…

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।