Kohramlive : भारत में डिजिटल पेमेंट की दुनिया में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो आने वाले समय में UPI यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी आसानी से भुगतान कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) एक ऐसे नये फीचर पर काम कर रहा है, जिसके जरिये यूजर बिना इंटरनेट के भी किसी मर्चेंट के पॉइंट-ऑफ-सेल (PoS) टर्मिनल पर पेमेंट कर पायेंगे।
NFC टेक्नोलॉजी से होगा ऑफलाइन UPI पेमेंट
बताया जा रहा है कि यह नया सिस्टम Near Field Communication (NFC) टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। NFC एक शॉर्ट-रेंज वायरलेस तकनीक है, जो बेहद कम दूरी पर तेजी और सुरक्षित तरीके से डेटा ट्रांसफर करती है। इस सुविधा के जरिये यूजर सिर्फ अपने फोन को NFC सपोर्ट वाले PoS टर्मिनल पर टैप करके भुगतान कर सकेंगे। संभावना है कि ऑफलाइन UPI ट्रांजैक्शन की अधिकतम सीमा 2,000 रुपये तक रखी जा सकती है।
पहले UPI Lite वॉलेट में जोड़ने होंगे पैसे
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिये यूजर को पहले इंटरनेट कनेक्शन के जरिए UPI Lite डिजिटल वॉलेट में पैसे ऐड करने होंगे। इसके बाद जहां इंटरनेट उपलब्ध नहीं होगा, वहां भी NFC सपोर्ट वाले टर्मिनल पर फोन टैप करके भुगतान किया जा सकेगा। इसमें खास बात यह होगी कि छोटे भुगतान के लिए हर बार UPI PIN डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
PoS कंपनियों को मिलेगा नया सर्टिफिकेशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, NPCI देश में PoS डिवाइस बनाने वाली कंपनियों के लिये सर्टिफिकेशन प्रक्रिया शुरू कर सकता है, ताकि वे नये ऑफलाइन UPI सिस्टम को सपोर्ट करने के लिये तैयार हो सकें। इससे दुकानदारों और ग्राहकों दोनों के लिए डिजिटल पेमेंट का अनुभव और आसान हो सकता है।
पहले से मौजूद हैं बिना इंटरनेट UPI के विकल्प
हालांकि बिना इंटरनेट UPI पेमेंट की सुविधा पूरी तरह नई नहीं है। फिलहाल भी यूजर्स कुछ सेवाओं के जरिए बिना मोबाइल डेटा के भुगतान कर सकते हैं।
*99# सेवा
यह USSD आधारित सुविधा है, जो GSM फोन पर भी काम करती है। इसमें यूजर *99# डायल करके बैंक विकल्प चुन सकता है और पैसे भेज सकता है। इस माध्यम से एक बार में अधिकतम 5,000 रुपये तक का ट्रांजैक्शन किया जा सकता है।
UPI 123Pay
यह सुविधा खासतौर पर फीचर फोन यूजर्स के लिये विकसित की गई है। इसके जरिये बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट के भी डिजिटल भुगतान संभव है।
इसे भी पढ़ें : CM से मिले अधिकारी, दिया उद्घाटन का न्योता… जानें
इसे भी पढ़ें : होटल के बेड पर हमेशा सफेद चादर ही क्यों, इसके पीछे छिपा है ये बड़ा राज…
इसे भी पढ़ें : सांप का’टे तो भूलकर भी न करें ये गलतियां…
इसे भी पढ़ें : JPSC के पूर्व चैयरमैन के घर छापेमारी…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग की युवती रांची में मिली इस हाल में…







