Ranchi : JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच तेज हो गई है। सोशल मीडिया में वायरल खबरों के मुताबिक, गुरुवार को CID ने JPSC के पूर्व चैयरमैन एल. ख्यांग्ते के कांके रोड स्थित आवास पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की। हालांकि एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा है। यहां याद दिला दें कि बीते मंगलवार को ख्यांग्ते ने पद से इस्तीफा दे दिया था।
इस मामले में CID ने कांड संख्या 16/2026 दर्ज की है। अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों और अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। CID की इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग की युवती रांची में मिली इस हाल में…
इसे भी पढ़ें : सोनम रघुवंशी को सुप्रीम झटका…
इसे भी पढ़ें : रांची की सड़कों पर जबरदस्त प्रदर्शन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची में जमीन कारोबारी की ह’त्या, कस्टडी में तीन…
इसे भी पढ़ें : CJI का बड़ा अल्टीमेटम, लंच तक मेट्रो नहीं खुली तो कोर्ट करेगा दखल







