Kohramlive : डिजिटल पेमेंट की इस दुनिया में गूगल पे ने अब UPI (UPI Payment News) के जरिये भुगतान करने पर कन्वीनियंस फीस वसूलनी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक ग्राहक से बिजली बिल के भुगतान पर 15 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया गया। यानी, अब अगर आप गूगल पे से बिल भरते हैं, तो आपको पहले से अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। गूगल पे पहले ही मोबाइल रिचार्ज पर चार्ज वसूलने की शुरुआत कर चुका है। 100 से कम के रिचार्ज पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। वहीं, 101 से 200 रुपये के रिचार्ज पर 1 रुपये चार्ज लगेगा। 301 या उससे अधिक के रिचार्ज पर 3 रुपये चार्ज लगेगा। खबर के अनुसार, क्रेडिट या डेबिट कार्ड से बिल भुगतान करते हैं, तो 0.5% से 1% तक अतिरिक्त शुल्क देना होगा। हालांकि, गूगल पे की ओर से इस चार्ज पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह ट्रेंड अब तेजी से फैल रहा है।
ऐसे बचा सकते हैं चार्ज (UPI Payment News)
अगर आप यह चार्ज बचाना चाहते हैं, तो UPI से डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर या दूसरे पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देUP I वीडियो










