spot_img

राजधानी में टल गई अनहोनी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची पुलिस ने अपराध की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुये चार अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ धर दबोचा है। गुरुवार शाम को कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को बताया कि SSP चंदन सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी छोटा तालाब स्थित चिन्मया आश्रम के पास एक गली में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां पांच लोगों को संदिग्ध हालत में बातचीत करते पाया। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे, लेकिन टीम ने चार अपराधियों को पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया। पकड़े गये अपराधियों की पहचान मो. इरफान उर्फ गोलू, फैजान आलम उर्फ फैजु, मो. मेराज उर्फ बंदर गेराज और मो. अयान के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान इनके पास से एक देशी रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू, एक सैमसंग मोबाइल और एक रेडमी मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और पकड़े गये चारों से पूछताछ कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...